फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kashmiri girl haarassment allegation manushi chhillar college professor, suspended

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के कॉलेज के प्रोफेसर पर लगे संगीन आरोप, पद से छुट्टी

Thu, 04 Jan 2018 01:10 PM IST
देवेंद्र सैनी/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
देवेंद्र सैनी/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत) Updated Thu, 04 Jan 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
kashmiri girl haarassment allegation manushi chhillar college professor, suspended
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर पर बेहद संगीन आरोप लगे हैं, जिसके चलते उन्हें पद से भी हटा दिया गया है। मामला हरियाणा में सोनीपत के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज का है। कॉलेज में महिला उत्पीड़न के बदनामी के दाग लग रहे हैं। एक के बाद एक महिला उत्पीड़न मामले ने कॉलेज प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। कॉलेज की कश्मीरी छात्रा की ओर से जिस कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के प्रोफेसर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए, दरअसल वह पंजाब पुलिस का भगौड़ा भी है।
विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने भी प्रोफेसर को भी फर्जीवाड़ा करने और उत्पीड़न का दोषी पाया। आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा कि कार्रवाई के लिए जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल पत्र लिखा जाएगा। वहीं मामला सामने आने पर कॉलेज निदेशक ने प्रोफेसर डॉ. जेपी माजरा को एकेडमिक डीन के पद से हटा दिया। गोहाना स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के प्रोफेसर पर कश्मीरी छात्रा के उत्पीड़न का आरोप तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


छात्रा की हाजिरी कम होने पर उसके उत्पीड़न की शिकायत के बाद अन्य महिला चिकित्सकों ने भी महिला आयोग से शिकायत की है। प्रोफेसर के घर पर काम करने वाली नौकरानी से लेकर महिला चिकित्सकों ने उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं प्रोफेसर पर आरोप हैं कि पंजाब के सुनाम शहर में भी उनके खिलाफ केस दर्ज है और पंजाब पुलिस ने उन्हें भगौड़ा घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम बदलकर नौकरी करने का आरोप

kashmiri girl haarassment allegation manushi chhillar college professor, suspended
प्रोफेसर पर शोषण के आरोप
उत्पीड़न के मामले में आरोप झेल रहे प्रोफेसर पर नाम बदलने का भी आरोप है। वह पहले फरीदकोट में सेवारत थे और कोई मामला होने के कारण वह सिक्किम में चले गए। जहां से नौकरी छोड़कर वह बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में आ गए।

नियुक्ति पर भी उठ रहे हैं सवाल
जांच करने पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन ने प्रोफेसर की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब प्रोफेसर का पंजाब के कॉलेज में लगे आरोपों का मामले की जांच पूरी नहीं हुई तो उनको खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज में नियमों को ताक पर रखकर नियुक्ति कैसे दी गई। इस मामले की जांच के लिए भी वह सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगी।

शिकायत पर भी नहीं होती थी कार्रवाई
नौकरी छोड़कर जा चुकी एक महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर के खिलाफ मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कभी कार्रवाई नहीं की। जिस कारण शिकायत करने वाली महिला चिकित्सक और छात्राएं सामने नहीं आ पा रहीं थीं। जब भी कोई शिकायत करता है तो आरोपी उसकी एसीआर खराब करने की धमकी देता था। इस बात की पुष्टि राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन के समक्ष शिकायतकर्ताओं ने की है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी जांच में आरोपी को दोषी पाया।

जब मामला तूल पकड़ा तो की कार्रवाई

kashmiri girl haarassment allegation manushi chhillar college professor, suspended
प्रोफेसर पर शोषण के आरोप
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक ने छात्रा व महिला चिकित्सकों द्वारा उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद प्रोफेसर को उनके पद से हटा दिया है। निदेशक ने डीन पद से उन्हें हटाने के साथ उनके स्थान पर अब फार्माकॉलोजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा. पीके वर्मा को जिम्मेदारी सौंप दी है।

मामले की जांच अभी चल रही है। जांच में अगर दोषी पाए गए तो कार्रवाई होगी। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। किसी के साथ कोई गलत नहीं होगा।
- डॉ. पीएस गहलौत, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed