{"_id":"8377363014dd7b1347c16cc9418ebbe3","slug":"kashmiri-food-fest-in-jw-marriot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी डिश का स्वाद चखने को पहुंचें जेडब्ल्यू मैरियट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी डिश का स्वाद चखने को पहुंचें जेडब्ल्यू मैरियट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Jul 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजमान एक तरह का खास कश्मीरी कुकिंग स्टाइल है जिससे खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है। इसी स्टाइल से तैयार होगी ‘कश्मीरी फूड फेस्टिवल’ की हर डिश।
विज्ञापन
शेफ राईस ने जेडब्ल्यू मैरियट के सैफरन रेस्टोरेंट में 5 जुलाई से शुरू होने वाले कश्मीरी फूड फेस्टिवल के संबंध में यह बात कही।
शेफ राईस ने बताया कि वह और उनकी टीम कश्मीर घाटी में गई और वहां के प्रमुख व्यंजनों को खोजा और उन्हें पारंपरिक कश्मीरी ढंग से तैयार करने की जानकारी ली।
विज्ञापन
नॉन वेज में ये होगा खास:
चिकन कांति, मटन गुश्तबा, आब गोश्त, चिकन एप्रिकोट, फिश मग गुर्द, पनीर कालयार, नदरू कोरमा, हाक साग, तबक माज, कश्मीरी काहवा और कश्मीरी फिरनी
13 जुलाई तक चलेगा फेस्ट:
फेस्टिवल में मेहमानों का स्वागत काहवा से किया जाएगा। रेस्टोरेंट की सजावट भी कश्मीर के तर्ज पर की गई है। यह फेस्टिवल 13 जुलाई तक शाम 7.30 बजे से रात 11.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन