फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor opened for Sikh pilgrims after 20 months

बटाला: 20 माह बाद खुला करतारपुर कॉरिडोर, 28 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, कल पंजाब सीएम व मंत्री होंगे रवाना

Wed, 17 Nov 2021 10:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 10:10 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने 20 महीने बाद करतारपुर कॉरिडोर को खोल दिया है। पहले दिन 28 श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे। यहां वे गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकेंगे। शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कई कैबिनेट मंत्री श्री करतारपुर साहिब जाएंगे।

विज्ञापन
Kartarpur Corridor opened for Sikh pilgrims after 20 months
करतारपुर कॉरिडोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरोना की वजह से बंद करतारपुर कॉरिडोर बुधवार को 20 महीने बाद श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नानक नाम लेवा संगत के लिए खोल दिया गया। बुधवार को करतापुर कॉरिडोर से होते हुए कुछ श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

 
पहले दिन 49 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 28 श्रद्धालु दर्शन के लिए गए। इसमें 19 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल रहीं। उक्त श्रद्धालुओं ने मंगलवार को ही दर्शनों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिन्हें देर शाम को ही दर्शन करने की कानूनी अनुमति मिल गई थी। श्री गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए जा रही संगत से बीएसएफ ने पूछताछ की। बीएसएफ के अधिकारियों ने दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। 
विज्ञापन


संगत ने कॉरिडोर खुला रहने की अरदास की
गुरदासपुर निवासी देवेंद्र ने कहा कि वह प्रभु के आगे की अरदास करते हैं कि कॉरिडोर ऐसे ही खुला रहे। उन्होंने मंगलवार को रजिस्ट्रेशन करवाया था और मंगलवार रात ही गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने की अनुमति मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीपीसीआर रिपोर्ट देरी से आई, नहीं जा सके दो श्रद्धालु
दिल्ली से पहुंचे हरपाल सिंह ने बताया कि वह पांच लोग आए थे। पांच में से उनके तीन लोग दर्शन के लिए पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब पहुंच गए हैं, जबकि वह और उसका एक अन्य साथी नहीं जा सके, क्योंकि उन दोनों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने में देरी हो गई है। अब जैसे ही आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट आ जाएगी, वे दर्शनों के लिए जाएंगे। 

पंजाब के कई मंत्री और विधायक आज जाएंगे श्री करतारपुर साहिब
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री 19 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने जाएंगे। इससे पहले गुरुवार 18 नवंबर को भी राज्य सरकार के कुछ मंत्री और विधायक कॉरिडोर के रास्ते दर्शन करने जाएंगे। पंजाब भवन में बुधवार को प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।


जत्था में सिद्धू के न शामिल होने की चर्चा
नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को पाकिस्तान के श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे 'जत्थे' का हिस्सा शायद नहीं होंगे। बुधवार रात सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने दावा किया कि सिद्धू को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है कि वह 18 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने कल श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाने की पूरी तैयारी कर ली थी, उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के साथ जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed