फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor, Online registration process Postponed

करतारपुर कॉरिडोरः ऐन वक्त पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई स्थगित, इस बात पर अड़ा पाकिस्तान

Sun, 20 Oct 2019 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Oct 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor, Online registration process Postponed
श्री करतारपुर साहिब - फोटो : फाइल फोटो

भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अंतिम मसौदे पर सहमति न बनने के कारण गुरुद्वारा श्री करतापुर साहिब के दर्शनों के लिए रविवार को शुरू होने वाली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रत्येक श्रद्धालु से 20 अमरीकी डॉलर (1,421रुपए ) की फीस के कारण दोनों देशों के बीच करतारपुर कॉरिडोर के संचालन को लेकर गतिरोध बना हुआ है। भारत पाकिस्तान की इस शर्त का कड़ा विरोध कर रहा है। वहीं पाक फीस वसूलने पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान अधिकारियों के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर तीन बैठकें हो चुकी हैं। अंतिम बैठक में पाकिस्तान ने प्रति श्रद्धालु 20 डॉलर फीस की शर्त रखी थी। भारतीय अधिकारियों ने इस शर्त का तुरंत विरोध किया था। भारत का तर्क था कि करतारपुर कॉरिडोर सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी द्वारा स्थापित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए बनाया गया है। विश्व के किसी भी देश में धार्मिक कॉरिडोर पर एंट्री फीस वसूलने की प्रथा नहीं है लेकिन पाकिस्तान ने भारत के इस प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नवंबर को कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए डेरा बाबा नानक पहुंच रहे है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान 9 नवंबर को अपनी तरफ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का अपने सभी विधायकों, सांसदों और कुछ चुनिंदा अधिकारियों के साथ इसी कॉरिडोर से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों का कार्यक्रम है।

नौ नवंबर को सिखों के लिए खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर : इमरान खान

इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की है कि करतारपुर कॉरिडोर नौ नवंबर को दुनिया भर के सिखों के लिए खोल दिया जाएगा। कॉरिडोर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। फेसबुक पोस्ट में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान सिखों के लिए अपने दरवाजे खोलने जा रहा है। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा होगा। उनके अनुसार कॉरिडोर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। इससे कई नौकरियां पैदा होंगी।

आम श्रद्धालु की तरह पाकिस्तान जाएंगे मनमोहन 

वहीं शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने घोषणा की थी कि पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौ नवंबर को पाकिस्तान में होने वाले करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एक आम सिख के रूप में वहां जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed