फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor, India pakistan Experts Meeting on Zero Line on 16 April

करतारपुर कॉरिडोरः 16 अप्रैल को होगी भारत-पाक तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक, रावी पर बनना है पुल

Tue, 09 Apr 2019 09:55 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Apr 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor, India pakistan Experts Meeting on Zero Line on 16 April
श्री करतारपुर साहिब
करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्यों को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच 16 अप्रैल को तकनीकी विशेषज्ञों के बीच एक बैठक होगी। यह बैठक डेरा बाबा नानक में दोनों देशों को विभाजित करने वाली जीरो लाइन पर होगी। इसमें दोनों देशों के विशेषज्ञ अपने-अपने यहां चल रहे निर्माण कार्यों के साथ-साथ रावी नदी पर बनाये जाने वाले पुल की तकनीक पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञों के बीच यह दूसरी बैठक होगी। पहली बैठक अटारी सीमा पर 19 मार्च को हुई थी। इस बैठक में भारत द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर पाकिस्तान के रुख पर चर्चा हुई थी। उसके बाद आगे की चर्चा के लिए वाघा सीमा पर एक बैठक का प्रोग्राम बनाया गया।
विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के लिए गठित कमेटी में खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला को शामिल कर लिया, जिसके बाद भारत ने यह बैठक स्थगित कर दी थी।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ट्वीट करके दिया जवाब

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि पाकिस्तान भारत सरकार के उस प्रस्ताव को स्वीकार करता है, जिसमें करतारपुर कॉरिडोर निर्माण के लिए 16 अप्रैल को तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक का उल्लेख है। डॉ. फैसल ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित यह बैठक करतारपुर कॉरिडोर को अमली जामा पहनाने के लिए सकारात्मक दिशा की तरफ बढ़ेगी।

बता दें कि भारत सरकार ने 14 मार्च की बैठक में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष कुछ प्रस्ताव रखे थे, जिसमें प्रति दिन पांच हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति देने, गुरुपर्व पर दस हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने देने का प्रस्ताव था। साथ ही भारतीय श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की ओर दी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed