Haryana: राशन के साथ तिरंगा खरीदने का दबाव बनाने वाले डिपो धारक पर एक्शन, वरुण गांधी ने किया था ट्वीट
हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पीडीएस सेंटर पर मिलने वाले तिरंगे केवल जनता की सुविधा के लिए हैं। स्वेच्छा से कोई भी ले सकता है। जितने झंडे 15 अगस्त के बाद बचेंगे वो वापस हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में करनाल के डिपो धारक दिनेश कुमार की मासिक सप्लाई तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। पीडीएस कंट्रोल आर्डर-2009 के तहत यह कार्रवाई की गई है। राशन कार्ड धारकों को जबरदस्ती झंडे देने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक करनाल ने यह आदेश जारी किया है।
करनाल के उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि डिपो धारक की राशन की मासिक सप्लाई तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। गांव दादुपुर के साथ अटैच चिडाव हेमदा का डिपो धारक दिनेश कुमार राशनकार्ड धारकों को जबरदस्ती झंडे दे रहा था और विभाग और सरकार को बदनाम कर रहा था। डिपो धारक ने अपनी मनमर्जी से सरकार और विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश की है।
प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक ने इस मामले में कार्रवाई की। उपायुक्त ने साफ किया कि सरकार ने स्पष्ट निर्देश हैं कि पीडीएस सेंटर पर मिलने वाले तिरंगे केवल जनता की सुविधा के लिए हैं ताकि जिन्हें झंडा लेना हैं उन्हें गांव में ही मिल सके और कहीं दूर ना जाना पड़े। उन्होंने कहा कि झंडा लेने के लिए किसी को विवश नहीं किया जा सकता। स्वेच्छा से कोई भी यहां से तिरंगा ले सकता है। जितने झंडे 15 अगस्त के बाद बचेंगे वो वापस हो जाएंगे।
- DPR Haryana (@diprharyana) 10 Aug 2022
वरुण गांधी ने वीडियो किया ट्वीट
इस मामले का एक वीडियो भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया और लिखा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा। राशनकार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है। हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।
13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में 20 करोड़ घरों पर झंडा फहराया जाएगा, जिससे लगभग 100 करोड़ की आबादी कवर होगी। हरियाणा में भी लगभग 60 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। यह एक जन अभियान है। हरियाणा में सभी सरकारी भवनों पर अब स्थायी रूप से तिरंगा लगाया जाएगा। 26 जनवरी और 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराएंगे। 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहराने के अलावा स्कूली बच्चों की वर्दी पर तिरंगे का बैच भी लगाया जाएगा। इससे उनमें देशभक्ति की भावना का संचार होगा।
आजादी की 75वीं वर्षगाँठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) August 10, 2022
राशनकार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है।
हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है। pic.twitter.com/pYKZCfGaCV