{"_id":"de92321550c7925626f7b92b52edd989","slug":"kaptan-singh-solanki-took-oath-as-new-governor-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के नए राज्यपाल सोलंकी ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के नए राज्यपाल सोलंकी ने संभाला पदभार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आयोगों सदस्यों की नियुक्तियों और अलग सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी को लेकर चल रहे विवादों के बीच नए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान अलग गुरुद्वारा कमेटी को लेकर पत्रकारों की ओर से किए गए सवाल पर राज्यपाल ने चुप्पी साध ली। सोलंकी ने कहा कि उन्होंने अभी पदभार ग्रहण किया है। केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बाद जो भी निर्णय होगा वह लिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष मोहंता ने हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, परिवहन मंत्री आफताब अहमद, कृषि मंत्री परमवीर सिंह तथा कई अन्य विधायक भी उपस्थित थे।
कप्तान सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गढ़पाड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक जुलाई, 1939 को हुआ था। वे शिक्षा स्नातक व स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन तथा महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, जिवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से पूरी की है। सोलंकी वर्ष 2009 में राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए थे। 2012 में फिर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।
शपथ समारोह की अध्यक्षता मुख्य सचिव एससी चौधरी ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसएस ढिल्लो व डा. केके खंडेलवाल, प्रधान ओएसडी एमएस चोपड़ा, राजनैतिक सलाहकार प्रो वीरेंद्र, हरियाणा के विश्वविद्यालयों के कुलपति, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ व सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्यपाल सोलंकी के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।