{"_id":"5ca3145dbdec224e4c203b3c","slug":"kajauli-water-works-no-water-crisis-in-chandigarh-this-summer-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: इस गर्मी नहीं होगी पानी की किल्लत, शुरू हुआ बिछाई गई नई पाइप लाइन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: इस गर्मी नहीं होगी पानी की किल्लत, शुरू हुआ बिछाई गई नई पाइप लाइन का ट्रायल
Tue, 02 Apr 2019 01:21 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कजौली वाटर वर्क्स से जंडपुर तक की फेज पांच और छह की नई बिछाई गई पाइप लाइन के ट्रायल के लिए पानी भरने का काम शुरू हो गया है। शहरवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। ट्रायल सफल होने पर फेज पांच और छह की पाइप लाइन से चंडीगढ़ को 29 एमजीडी अतिरिक्त पानी की आपूर्ति होने लगेगी।
सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे पुराने इनटेक से नए इनटेक में कटिंग के बाद पानी आने लगा। इसके लिए नगर निगम के एक्सईएन हरीश सैनी मौके पर ही थे। ट्रायल सफल होने पर 15 अप्रैल से 29 एमजीडी अतिरिक्त पानी सप्लाई की उम्मीद है। कजौली से जंडपुर तक पंजाब सिंचाई विभाग और गमाडा ने पाइप लाइन बिछाई है।
जबकि जंडपुर से सेक्टर 39 वाटर वर्क्स तक नगर निगम ने पाइप लाइन बिछाया है। कजौली वाटर वर्क्स के फेज पांच और छह की लाइन की इनटेक चैंबर की लाइन के आगे लगी 12 एमएम की सीट को काटा गया। सीट काटने का काम दोपहर बाद तीन बजे तक पूरा हो गया। उसके बाद पुराने से नए इनटेक संप में पानी भरना शुरू हो गया।
विज्ञापन
पाइप लाइन में पानी भरने के बाद इसका ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में देखा जाएगा कि कहीं लीकेज तो नहीं है। जहां पर भी लीकेज होगा, उसे ठीक किया जाएगा। पाइप भरने में दो दिन का वक्त लग सकता है। जंडपुर से वाटर वर्क्स सेक्टर 39 तक पहले ही पाइप का ट्रायल हो चुका है। कजौली से जंडपुर तक बिछे पाइप लाइन का ट्रायल गमाडा के इंजीनियर करेंगे।
- केके यादव, आईएस, कमिश्नर नगर निगम