फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   joining letter released of computer teachers and lab assistants

कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों के लिए गुड न्यूज

Thu, 10 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
joining letter released of computer teachers and lab assistants

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में वीरवार से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा की फिर से शुरुआत हो जाएगी। इस साल के आरंभ में नौकरी से हटा दिए गए कंप्यूटर टीचरों और मार्च में एक साल का कांट्रैक्ट खत्म होने पर हटाए गए लैब सहायकों को प्रदेश सरकार ने वीरवार से अपने-अपने स्थानों पर फिर से काम संभाल लेने के लिए ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

नौकरी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों के लिए बुधवार का दिन राहत और खुशखबरी का रहा। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों की स्थायी नियुक्ति होने तक उन्हें काम पर ले लिया। बुधवार शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी जवाहर यादव ने पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के बाहर 235 दिनों से धरना दे रहे कंप्यूटर टीचरों को ज्वाइनिंग लेटर वितरित किए और उनका धरना समाप्त कराया। लैब सहायकों का धरना गत 30 मई को मुख्यमंत्री ने नौकरी बहाली का आश्वासन देकर समाप्त कराया था।
विज्ञापन

प्रदेश में बीते आठ माह से स्कूलों में कंप्यूटर टीचर और पांच माह से लैब सहायक नहीं थे। इस दौरान सरकारी स्कूलों के लाखों विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा से वंचित रहे। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने स्थायी नियुक्ति होने तक नौकरी से हटाए गए उक्त कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों को ही नौकरी में लेने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार देर रात निदेशक सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर कहा गया कि कंप्यूटर शिक्षकों के अभाव में प्रदेश के दस लाख बच्चों को शैक्षणिक नुकसान हो रहा है। पत्र में यह भी कहा गया कि नियमित कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती मार्च 2016 तक हो पाना संभव नहीं है, इसलिए सभी जिला एवं खंड शिक्षा अधिकारी और प्रिंसिपल अपने अधीन आने वाले स्कूलों में अपने स्तर पर अस्थायी रूप से कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों की अस्थायी व्यवस्था करें।

बाक्स
लेकिन घट गया कंप्यूटर टीचरों का वेतन
निदेशक सेकेंडरी शिक्षा की ओर से जारी पत्र में कंप्यूटर टीचरों व लैब सहायकों की अस्थायी व्यवस्था किए जाने के निर्देशों केसाथ ही उन्हें दिया जाने वाला मासिक मेहनताना भी तय कर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कंप्यूटर टीचरों को मासिक 10 हजार रुपये और लैब सहायकों को मासिक 6 हजार रुपये दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि नौकरी से हटाए जाने से पहले कंप्यूटर टीचरों को मासिक 12 हजार रुपये मिलते थे, जिसमें अब नए सिरे से अस्थायी नियुक्ति देते हुए 2 हजार रुपये की कटौती कर दी गई है।

सरकार ने वादा निभाया, मांग नहीं मानी : सुरेश नैन
कंप्यूटर टीचर संघ के प्रवक्ता सुरेश नैन के अस्थायी तौर पर ही सही, कंप्यूटर टीचरों की नौकरी बहाली का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें नौकरी पर लेने का वादा तो निभा दिया, लेकिन उनकी प्रमुख मांग को सिरे से नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग थी कि प्रदेश में करीब 3500 स्थायी पद कंप्यूटर टीचरों के लिए स्वीकृत हैं, जबकि नौकरी के हटाए कांट्रैक्ट कंप्यूटर टीचरों की संख्या 2800 से अधिक नहीं है। नैन ने कहा कि उन्होंने सरकार से मांग की थी कि सरकार स्वीकृत पदों पर उन्हें स्थायी नौकरी दे, क्योंकि वे स्थायी पदों केलिए तय योग्यता भी पूरी करते हैं।


लैब सहायकों को स्थायी नियुक्ति दें : सुरेंद्र
कंप्यूटर लैब सहायक संघ के पदाधिकारी सुरेंद्र ने सरकार द्वारा कांट्रैक्ट पर नौकरी बहाली का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को मौजूदा लैब सहायकों को ही स्थायी पदों पर नियुक्ति देनी चाहिए, क्योंकि कांट्रैक्ट लैब सहायक निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं। सुरेंद्र ने इस समय अपने साथी दयालचंद शर्मा को भी याद किया, जिन्होंने नौकरी बहाली की आस में आखिरकार बीते सप्ताह आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed