फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   join summer camp to learn how to play tennis

गर्मी की छुट्टियों का फायदा उठाइए टेनिस सीखिए, सनम सिंह भी बन सकते हैं

Fri, 26 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
join summer camp to learn how to play tennis
टेनिस
इस बार गर्मी की छुट्टियों में कुछ सीखना चाहते हैं तो ये बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें आप कैरियर बनाकर दुनिया में नाम कमा सकते हैं। ऋषभ शारदा, दिग्विजय सिंह, सुमित सिंह जैसे युवा टेनिस खिलाड़ी डेविस कप विजेता सनम सिंह की राह पर चल पड़े हैं। इन खिलाड़ियों ने देश में आयोजित विभिन्न टेनिस चैंपियनशिप में ट्राफियां जीतकर यह साबित किया है। सिटी के युवा टेनिस को अपने करियर की तरह भी चुन सकते हैं।
विज्ञापन


यहां टेनिस के लिए सबसे बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। इनमें चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए), स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42, लेक स्पोर्ट्स क्लब, वाईएमसीए और चंडीगढ़ क्लब शामिल हैं। यहां पर रोजाना कई युवा और क्लब मेंबर रोजाना घंटों अभ्यास में जुटे होते हैं। कुछ सीखने के लिए, कई टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए तो कई खुद को फिट रखने के लिए टेनिस खेलते हैं।
विज्ञापन


तीन तरह के टेनिस कोर्ट
टेनिस में तीन तरह के कोर्ट होते हैं। जिन पर टेनिस के मुकाबले खेल जाते हैं। इनमें सिंथेटिक, ग्रास, क्ले कोर्ट शामिल हैं। इसके साथ ही कई सेंटरों पर प्रैक्टिस वॉल भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सेट जीतने वाला विजेता
टेनिस में सिगंल्स और डबल्स में मुकाबले खेले जाते हैं। इसमें जीत के लिए बेस्ट ऑफ थ्री का सेट होता है। दो सेट जीतने वाले को विजेता माना जाता है।

सीएलटीए
यहां कुल 12 कोर्ट हैं। इनमें 10 सिंथेटिक और 2 क्ले कोर्ट हैं। इनमें बच्चों के लिए मिनी टेनिस कोर्ट की एडमिशन फीस 500 और 860 रुपये प्रतिमाह है। इसके अलावा जो युवा टेनिस सीखना चाहते हैं, उनके लिए 3 हजार एडमिशन फीस और 1440 रुपये प्रतिमाह फीस है।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42
यहां 4 क्ले और 2 सिंथेटिक कोर्ट हैं। यहां पर लिमिटेड सीटें होती हैं। स्टूडेंट के लिए सीखने के लिए पूरे साल की 200 रुपये फीस रखी गई है।

लेक स्पोर्ट्स क्लब
यहां पर 4 क्ले, 4 सिंथेटिक और 4 ग्रास कोर्ट हैं, जहां पर टेनिस खेला जाता है। यहां पर 200 रुपये स्टूडेंट की फीस है। इसके अलावा लेक स्पोर्ट्स क्लब के मेंबर को खेलने की अनुमति है।


वाईएमसीए
यह सेक्टर-11 में स्थित है। यहां पर 6 क्ले कोर्ट हैं। यहां पर 12 वर्ष से कम के लिए टेनिस सीखने की तीन महीने के लिए 5,500 रुपये फीस है। वहीं इससे अधिक वर्ग के लिए 6 हजार रुपये की फीस रखी गई है।

स्कूलों में भी टेनिस कोर्ट
सिटी के प्राइवेट स्कूलों कुंदन स्कूल-46, अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल स्कूल-45, माउंट कार्मल 48 में भी टेनिस कोर्ट हैं। यहां अलग-अलग फीस रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed