जज्बा है देशसेवा का, आ जाओ सेना बुला रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपमें देश सेवा का जज्बा है तो टेरिटोरियल आर्मी आपको बुला रही है। मनीमाजरा स्थित 105 पैदल वाहिनी राज राइफल की ओर से 27 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक भरती होगी। इसमें हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और दिल्ली के स्थाई निवासी हिस्सा ले सकते हैं।
इच्छुक युवाओं को 27 फरवरी को सुबह छह बजे मनीमाजरा स्थित रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में पहुंचना होगा।
27 को सिर्फ हरियाणा के युवाओं को भरती होगी, जबकि 28 फरवरी को हरियाणा के साथ पंजाब, हिमाचल, जम्मू, दिल्ली व चंडीगढ़ के स्थाई निवासी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए प्रादेशिक सेना की ओर से पूरी तैयारियां कर दी गई। ग्राउंड को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है।
इन पदों पर होनी है भरती
सेना के प्रवक्ता के मुताबिक सैनिक (जनरल ड्यूटी), सफाई वाला, बारबर और मसालची के लिए भरती खोली गई है। इसके लिए उम्र 18-42 वर्ष होनी चाहिए। वजन 50 किलो और कद 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं पास (45 प्रतिशत), बारबर के लिए दसवीं पास, सफाई व मसालची के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। अच्छे निशानेबाज, मैकेनिक, ड्राइवर, खिलाड़ियों व कंप्यूटर जानने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नशीली दवाओं लेने वालों पर रोक
सेना की ओर से कहा गया है कि शारीरिक परीक्षण के दौरान नशीली दवाओं का सेवन वर्जित है। यदि भरती के दौरान किसी भी आवेदक ने नशीली दवाओं का सेवन किया और उसके साथ कोई घटना घट जाती है तो उसकी जिम्मेदारी सेना की नहीं होगी।
लुधियाना में छह और सात मार्च को भरती
लुधियाना स्थित 103 इंफेंटरी बटालियन में भी छह और सात मार्च को भरती होगी। छह मार्च को पंजाब, जम्मू कश्मीर और यूटी चंडीगढ़ के युवाओं के लिए भरती होगी, जबकि सात मार्च को हरियाणा, हिमाचल, और दिल्ली के युवाओं को मौका दिया जाएगा। यहां पर सोल्जर (जनरल ड्यूटी), बारबर, मेस कीपर व सिपाही (क्लर्क) की भरती होगी।
कुछ इस तरह होती है आर्मी टेरीटोरियल
‘इंडियन आर्मी’ के हिस्से के रूप में टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) का उपयोग नियमित सेना को आराम देने, नागरिक-प्रशासन को सहयोग देने में होता है। 1962, 1965 व 1971 के युद्धों में इसकी सक्त्रिस्य भूमिका रही है। भूकंपों/साइक्लोन व विभिन्न ऑप्रेशन में भी इसका उपयोग हुआ है।
ब्रिगेडियर केपी सिंह देव (पूर्व कैबिनेट मंत्री), कैप्टन राव वीरेन्द्र सिंह (हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री) के अलावा प्रसिद्ध ऑलराउंडर क्त्रिस्केटर कपिल देव एवं दक्षिण भारत के लोकप्रिय कलाकार मोहनलाल प्रादेशिक सेना की शान रहे हैं।