फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP claims, Dushyant Chautala named in Top 20 list in Forbes magazine

दुनिया भर में छाया दुष्यंत चौटाला का जलवा, फोर्ब्स पत्रिका की टॉप-20 लिस्ट में नाम शामिल

Sun, 05 Jan 2020 08:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jan 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
JJP claims, Dushyant Chautala named in Top 20 list in Forbes magazine
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया की उन 20 हस्तियों की सूची जारी की है जिन पर वर्ष 2020 में विश्व की नजरें रहेंगी। जजपा ने दावा किया है कि इस लिस्ट में हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का भी नाम शामिल है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दुष्यंत चौटाला एक उम्मीद के रूप में पूरे विश्व में ऊर्जावान व्यक्ति के तौर पर उभर कर सामने आए हैं।

विज्ञापन


फोर्ब्स ने इस सूची में दुष्यंत चौटाला का नाम शामिल करते हुए लिखा है कि चुनावी राजनीति में प्रवेश कर दुष्यंत चौटाला भारतीय इतिहास में पहले सबसे कम उम्र में युवा सांसद बने और अब हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री हैं। मैगजीन ने दुष्यंत चौटाला के राजनीतिक जीवन के बारे में ये भी लिखा कि दुष्यंत हरियाणा की राजनीति के साथ-साथ विश्व में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाले व्यक्ति बन सकते हैं।
विज्ञापन


फोर्ब्स द्वारा जारी 20 लोगों की इस सूची में श्रीलंका के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, सऊदी अरब के प्रिंस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री, जर्मनी के रक्षा मंत्री, अमेरिका के एक सांसद और एक मेयर शामिल हैं। इनके अलावा सूचि में एक फार्मूला वन रेसर, एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर, एक पर्यावरणविद, उद्योगपति गोदरेज परिवार, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी सूचि में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed