{"_id":"56f6a47b4f1c1ba41ff14e76","slug":"jewellers-protest-amrinder-singh-support-jewellers-protest-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की मांगों के समर्थन में उतरे कैप्टन अमरिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स की मांगों के समर्थन में उतरे कैप्टन अमरिंदर सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
बेटे रणइंदर सिंह पर लगे आरोपों को कैप्टन ने नकारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ज्वैलर्स की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने एक्साइज ड्यूटी को वापस लिए जाने की मांग की है। यहां जारी बयान में उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस इस गलत एक्साइज ड्यूटी को हटाए जाने की मांग का पूरा समर्थन करती है। इसी क्रम में देशभर के ज्वैलस एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी व दो लाख रुपये के लेन-देन पर टीसीएस को वापस लेने की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।
कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कैप्टन ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि विपक्ष में रहते हुए जिस भाजपा की ओर से इस नीति का विरोध किया गया था, अब वह इसे लागू करने का समर्थन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस इस एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने और टीसीएस की लिमिट को 10 लाख रुपये तक बढ़ाए जाने को लेकर स्वर्णकारों की मांग का हर पक्ष से समर्थन करती है।