फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jet connet asks passenger to sit in worst plane

...और खराब प्लेन में बैठा दिए यात्री

Wed, 06 Nov 2013 11:50 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 06 Nov 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
jet connet asks passenger to sit in worst plane
जेट कनेक्ट के अधिकारियों ने सोमवार को दो बार फ्लाइट कैंसिल करने के बाद भी कोई सबक नहीं लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को खराब प्लेन में ही यात्रियों को बैठा दिया।
विज्ञापन


प्लेन स्टार्ट न होने के कारण यात्रियों को नीचे उतार दिया गया।

बाद में उन्हेें गो एयर के प्लेन से बंगलूरू भेजा गया। अधिकारियों ने इससे पहले यात्रियों को अन्य प्लेन से भेजने का वादा किया था, लेकिन ऐन मौके पर उन्हें फ्लाइट फुल बताकर रोक दिया था।
विज्ञापन


हुआ यूं कि सोमवार को शाम पांच बजे चंडीगढ़ से बंगलूरू के लिए फ्लाइट रवाना होनी थी। जब सभी यात्री प्लेन में बैठ गए तो एसी की खराबी का पता चला। उसके बाद फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 8:45 बजे यात्रियों को बताया गया कि खराबी ठीक हो गई है और 9:30 बजे फ्लाइट रवाना होगी। 10 बजे फिर फ्लाइट रद्द कर दी।

घर से बुलाकर ऐन मौके पर रोका
अधिकारियों ने यात्रियों से मंगलवार को 12 बजे की फ्लाइट से भेजने का वादा किया। जब यात्री पहुंचे तो ऐन मौके पर उन्हें यह कहकर रोक लिया कि फ्लाइट फुल हो चुकी है।


फ्लाइट जाने के बाद अधिकारियों ने नौ यात्रियों को उसी विमान में बैठा दिया जो सोमवार को खराब हुआ था। आधा घंटे तक विमान स्टार्ट न होेने कारण यात्रियों को फिर से प्लेन से उतार लिया गया। काफी हंगामे के बाद सोमवार पांच बजे की फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों को मंगलवार शाम सात बजे गो एयर के प्लेन से भेजा गया।

26 घंटे कराया इंतजा
गो एयर की फ्लाइट से हामनप्रीत सिंह, पूनम, विजय सिंह, विनय, रुपल जिंदल, आशीष अग्रवाल, राजेश्वर आदि बंगलूरू गए। मनप्रीत सिंह का कहना है कि इतने समय में तो वे ट्रेन से बंगलूरू पहुंच जाते। उनको चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 26 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

40 हजार रुपये का नुकसान
जेट कनेक्ट की वजह से समय पर बंगलूरू न पहुंच सके मनप्रीत सिंह और पूनम ने बताया कि उनकी बुकिंग बंगलूरू के एक होटल में थी। समय पर न पहुंच पाने की वजह से उनको चालीस हजार रुपये का नुकसान हो गया।


ड्रीम जॉब का सपना अधूरा
जेट कनेक्ट की इसी फ्लाइट से जाने वाले विजय कुमार ने बताया कि वे बंगलूरू में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहे हैं। उनकी यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट के लिए कंपनियां आईं थीं। जेट कनेक्ट की गड़बड़ी की वजह से उनका ड्रीम जॉब का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed