फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jet Airways Flight for Indore from International Airport Chandigarh

इंदौर के लिए सीधी फ्लाइट एक अगस्त से, हफ्ते में चार उड़ान, जानिए कब और टाइमिंग्स

Mon, 30 Jul 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Jul 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Jet Airways Flight for Indore from International Airport Chandigarh
जेट एयरवेज - फोटो : डेमो
अब आप चंडीगढ़ से सीधे इंदौर के लिए उड़ान भर सकेंगे। एक अगस्त से जेट एयरवेज चंडीगढ़ से इंदौर की फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। इस उड़ान के साथ ही चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के 12 शहर कनेक्ट हो जाएंगे। अब तक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, श्रीनगर, बंगलूरू, कुल्लू, लेह, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे के लिए चंडीगढ़ से सीधी फ्लाइट हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से जेट एयरवेज की इंदौर जाने वाली यह उड़ान सिर्फ दो घंटे की होगी। जेट एयरवेज की फ्लाइट दोपहर 12.45 बजे इंदौर से उड़ान भरकर दोपहर बाद 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं चंडीगढ़ से दोपहर बाद 3.15 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट शाम 5.15 बजे इंदौर पहुंचेगी। एक तरफ का किराया चार हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


यह फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। जेट एयरवेज की यह फ्लाइट चलने से यात्रियों को अब दिल्ली नहीं जाना पडे़गा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि यात्रियों की डिमांड को देखते हुए जेट एयरवेज की ओर से यह फ्लाइट शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी हाल ही में इंडिगो विमानन कंपनी ने कोलकाता की फ्लाइट शुरू की है। अब एक सितंबर से जेट एयरवेज की कोलकाता के लिए डायरेक्टर फ्लाइट शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, सेक्टर -30 स्थित टूर एंड ट्रेवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि इंदौर की फ्लाइट के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। इसकी 60 फीसदी सीटें बुक हो गईं हैं।  


रनवे रिपेयर होने के बाद बढ़ेंगी फ्लाइट्स
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रनवे की रिपेयरिंग और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस थ्री) लगने के बाद फ्लाइट का संचालन बढ़ जाएगा। इसके बाद भारत के सभी मेन शहरों में फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा। गोवा, पटना सहित इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या बढे़ंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed