फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest: big relief for train passenger, now all train will run

जाट आंदोलन में फंसे लोगों को राहत, आज से चलने लगेंगी ट्रेन

Wed, 24 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
jat protest: big relief for train passenger, now all train will run

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन खत्म होने के बाद बुधवार को ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। बुधवार को चंडीगढ़ - डिब्रूगढ़ और चंडीगढ़ -जयपुर इंटरसिटी को छोड़कर बाकी यहां से चलने वाली सभी ट्रेनें रवाना कर दी गईं। वीरवार को ऊना-नई दिल्ली जनशताब्दी नहीं चलेगी। बाकी सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

विज्ञापन


बुधवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दो शताब्दी ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना की गई। कालका - नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 6.45 बजे रवाना की गई। वहीं दूसरी शताब्दी दोपहर 12 बजे रवाना की गई। यह ट्रेन सहारनपुर, मेरठ , मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली गईं।
विज्ञापन


वहीं  दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली दोनों शताब्दी एक्सप्रेस अपने पुराने रूट पानीपत-करनाल होते हुए चंडीगढ़ आई। चंडीगढ़ से शाम के समय चलने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलाई गई। इसमें पहले चंडीगढ़ - ऊंचाहार एक्सप्रेस शाम 4.30 बजे, हावड़ा - कालका मेल को निर्धारित समय रात 1.10 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि 10 ट्रेनें रद्द थीं। 25 फरवरी से सभी ट्रेनों का संचालन समय पर किया जाएगा। ट्रेनों का संचालन शुरू करने से पहले रेलवे की ओर से अंबाला से नई दिल्ली के बीच  ट्रैक का सर्वे कराया गया।

 
दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला डिवीजन ने बताया कि रेलवे स्टेशन से 25 फरवरी को सभी ट्रेनों का संचलान शुरू कर दिया जाएगा। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से रवाना होंगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैक का सर्वे कराया जा चुका है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed