फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   jaskirat murder, jassi murder case, kapurthala child murder case, reward for murderers exposure

जसकीरत के कातिलों का सुराग देने वाले को 10 लाख का ईनाम

Sat, 30 Apr 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sat, 30 Apr 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
jaskirat murder, jassi murder case, kapurthala child murder case, reward for murderers exposure
कपूरथला के बच्चे जसकीरत की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : फाइल फोटो
कपूरथला के बहुचर्चित जसकीरत हत्याकांड मामले में पुलिस ने हत्यारे का सुराग देने वाले को 10 लाख का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने बुधवार को मामले में जनता का सहयोग मांगते हुए यह ऐलान किया।
विज्ञापन


एसएसपी राजिंदर सिंह ने कहा कि 14 वर्षीय जसकीरत सिंह के कातिलों के बारे में जानकारी देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्ता रखी जाएगी। कपूरथला पुलिस की ओर से सुराग देने वालों को 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


जनता से सहयोग मांगने की बात से यह बात स्पष्ट हो गई है कि जसकीरत सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ बिल्कुल खाली है। 17 दिन की माथापच्ची के बाद पुलिस अभी तक शून्य पर ही खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्सी के दादा की पुलिस को चेतावनी
इस दौरान जस्सी के दादा बलदेव सिंह ने पुलिस को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कि पुलिस दबाव के चलते जस्सी की हत्या के केस में किसी गरीब या निर्दोष को न फंसाए। इस पूरे खुलासे में सामने आने वाले आरोपियों से वह खुद मिलकर कुछ सवाल करेंगे।


अगर उन सवालों के जवाब मिले तो ही उन्हें आरोपी समझा जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह समझा जाएगा कि पुलिस ने इस मामले को हल करने के लिए किसी गरीब को बलि का बकरा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed