फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   jaskeerat murder, kapurthala child murder, punjab murder, jassi murder case, punjab, crime

जस्सी मर्डर केसः पुलिस को कपूरथला वासियों का सख्त अल्टीमेटम

Tue, 19 Apr 2016 04:10 PM IST
महेश कपूर/अमर उजाला, कपूरथला
महेश कपूर/अमर उजाला, कपूरथला Updated Tue, 19 Apr 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
jaskeerat murder, kapurthala child murder, punjab murder, jassi murder case, punjab, crime
अपहरण के बाद जसकीरत की हत्या - फोटो : फाइल फोटो
कपूरथला के बहुचर्चित जसकीरत सिंह उर्फ जस्सी हत्याकांड में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। लोगों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि मंगलवार को जस्सी की अंतिम अरदास तक कोई पुख्ता कार्रवाई न की गई तो पूरा शहर लामबंद होगा। जस्सी की आत्मिक शांति के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सुबह दस बजे श्री स्टेट गुरुद्वारा कपूरथला में डाला जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद कीर्तन और अंतिम अरदास दोपहर एक से दो बजे तक होगा। समाजसेवी हरजीत सिंह आनंद ने यह जानकारी दी। आनंद के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई न की तो अंतिम अरदास के बाद अगली रणनीति के लिए सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की बैठक होगी। इसमें कपूरथला बंद और फिर पंजाब बंद की कॉल की जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं जस्सी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में अब तक किए गए पुलिस के सारे प्रयास खाली रहे हैं। एक सप्ताह की जांच के बाद अब जिला पुलिस प्रमुख राजिंदर सिंह खुद आपरेशन को आगे बढ़ाते हुए कुछ अहम बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रहे हैं। पुलिस की जांच किस स्तर तक कहां तक पहुंची है, इसके बारे में जांच टीम से जुड़ा कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजिंदर सिंह ने कहा कि उनके प्रयास सौ फीसदी चल रहे हैं। जांच का दायरा भी काफी बढ़ाया गया है। अभी जांच के बारे में खुलासा नहीं किया जा सकता है। बहुत जल्द सकारात्मक नतीजे दिखाई देंगे। एसएसपी ने जांच में किसी भी तरह के सियासी दबाव को भी सिरे से खारिज किया। 


परिवार की अपील, अफवाहें न फैलाएं
जसकीरत सिंह के परिवार ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की कोई अफवाह न फैलाएं। वह पहले ही काफी आहत हैं। इस तरह की अफवाहों से उन्हें और दुख पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed