फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jan Ashirvad Yatra by Union Minister Bhupendra Yadav in Haryana 

हरियाणा की राजनीति: अब भाजपा ने अहीरवाल पर नजरें गड़ाईं, ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के नायक बने भूपेंद्र यादव 

Tue, 17 Aug 2021 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 03:25 PM IST
सार

पेशे से अधिवक्ता भूपेंद्र यादव को केंद्रीय नेतृत्व ने आज तक हरियाणा की राजनीति से दूर रखा है। अब अचानक उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा के जरिये अहीरवाल में राजनीति चमकाने का मौका दिया है। सभी केंद्रीय मंत्री अपने-अपने राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में यादव पहले मंत्री हैं जो सांसद राजस्थान से हैं और यात्रा हरियाणा में निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
Jan Ashirvad Yatra by Union Minister Bhupendra Yadav in Haryana 
रेवाड़ी पहुंची केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में जीटी रोड बेल्ट में अपनी पकड़ बनाने के बाद भाजपा अब अहीरवाल की राजनीति में अपना झंडा गाड़ना चाह रही है। फिलहाल पार्टी को यहां दूसरे दलों से आए नेताओं के सहारे राजनीति करनी पड़ रही है। पार्टी यहां अपना आधार बनाना चाह रही है। हरियाणा में सात साल सत्ता का सुख भोगने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सोची समझी रणनीति के तहत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को यहां जन आशीर्वाद यात्रा के नायक के तौर पर उतारा है। पार्टी का यह कदम अहीरवाल के दिग्गज राव इंद्रजीत को कितना रास आएगा यह कहना मुश्किल है, क्योंकि राव इस समय भाजपा के सहारे ही अपनी राजनीति की गाड़ी दौड़ा रहे हैं।

विज्ञापन


भूपेंद्र यादव भले ही राजस्थान से सांसद हैं, लेकिन उनका आगाज हरियाणा से हुआ है। इसके पीछे तर्क यह है कि वे रहने वाले हरियाणा के हैं। यादव की पैदाइश हरियाणा के पटौदी विधानसभा के जमालपुर गांव की है। भाजपा में उनका कद तब बढ़ा जब नितिन गडकरी के अध्यक्ष रहते हुए 2010 में वह राष्ट्रीय सचिव बने थे। 2012 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने और अमित शाह के निर्देश पर बिहार चुनाव प्रभारी की कमान मिली।
विज्ञापन



पेशे से अधिवक्ता भूपेंद्र यादव को केंद्रीय नेतृत्व ने आज तक हरियाणा की राजनीति से दूर रखा है। अब अचानक उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा के जरिये अहीरवाल में राजनीति चमकाने का मौका दिया है। सभी केंद्रीय मंत्री अपने-अपने राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में यादव पहले मंत्री हैं जो सांसद राजस्थान से हैं और यात्रा हरियाणा में निकाल रहे हैं। हालांकि उनकी यात्रा राजस्थान के कुछ इलाकों में भी जाएगी, लेकिन वहां वे क्या संदेश देने में सफल होंगे, यह देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा ने राव इंद्रजीत को पार्टी में शामिल करने के बाद आज तक फुल फ्लैश केंद्रीय मंत्री नहीं बनाया है। वर्तमान में उनके पास मिनिस्टर ऑफ स्टेट प्लानिंग का स्वतंत्र प्रभार है। अब अहीरवाल में अगर पार्टी का अपना कोई चेहरा है तो वह नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव हैं। अहीरवाल की राजनीति में राव इंद्रजीत का अपना कद है।

दक्षिण हरियाणा मेरी जन्मभूमि: भूपेंद्र

भूपेंद्र यादव ने यात्रा के दौरान मीडिया को बयान दिया है कि दक्षिण हरियाणा मेरी जन्मभूमि है, मेरा परिवार यहीं रहता है। इसलिए दक्षिण हरियाणा में यात्रा कर रहा हूं। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हरियाणा और राजस्थान में करीब 700 किलोमीटर और 6 से ज्यादा लोकसभा क्षेत्र कवर करूंगा।

इलाके में भाजपा को मजबूत करना उद्देश्य 
वर्तमान में सोहना, नांगल चौधरी, गुरुग्राम, अटेली, बावल, कोसली, पटौदी, नारनौल में भाजपा के विधायक हैं। पार्टी यहां अपने आपको और मजबूत करना चाहती है। हरियाणा में भविष्य की राजनीति करने के लिए पार्टी को यहां पर मजबूत चेहरा चाहिए था। जिसके तहत यादव को उतारा गया है।

डिनर डिप्लोमेसी: राव इंद्रजीत के घर पर यादव का डिनर आज
भूपेंद्र यादव मंगलवार शाम को राव इंद्रजीत के निवास पर रात्रिभोज के लिए पहुंचेगे। दोपहर तक उनके रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में कार्यक्रम हैं। लिहाजा पार्टी की ओर से डिनर का कार्यक्रम राव के घर पर रखा गया है। जिसके बाद वे राजस्थान की ओर कूच करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed