फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jalandhar boy in coma after accident

कनाडा जाना था, अचानक हो गया कुछ ऐसा...जिंदा लाश बनकर रह गया, मां-बाप बदहवास

Mon, 28 May 2018 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 28 May 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
jalandhar boy in coma after accident
युवक का एक्सीडेंट
कनाडा जाना था, बहुत खुश था लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि जिंदा लाश बनकर रह गया। देखकर मां-बाप बस रोते ही रहते हैं। घटना पंजाब के जालंधर की है। सेंट्रल टाउन में करियाना की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार बिलख-बिलख कर बताते हैं कि उनका 24 साल का बेटा है विशाल, जो आज एक जिंदा लाश बनकर रह गया है।
विज्ञापन


वह नवंबर में एक हादसे का शिकार हुआ था, उसके बाद से कोमा में है। इसके साथ ही उसका कनाडा जाने का सपना भी चूर-चूर हो गया। आइलेट्स की थी, कनाडा का वीजा भी मिल गया था। एक महीने बाद फ्लाइट थी, लेकिन भगवान को मंजूर नहीं था कि वो कनाडा जाए।
विज्ञापन

आरोपी को माफ कर दिया, ताकि पछतावा हो

jalandhar boy in coma after accident
युवक ने नहीं पहना था हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
अशोक कुमार ने बताया कि विशाल किसी काम से दुकान से निकला ही था कि गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल डिवाइडर से टकरा गया और जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान वह कोमा में चला गया। मां कुलवंत कौर कहती हैं कि बेटे के इलाज के लिए अब कर्ज लेना पड़ेगा।

उसके ताया कनाडा में हैं, इसलिए हम उसे कनाडा ले जाएंगे, इलाज कराने के लिए। अशोक कुमार बताते हैं कि आरोपी बाइक सवार नशे में धुत्त था। मेडिकल में इसकी पुष्टि हो गई थी, लेकिन हमने उसे माफ कर दिया। सजा दिलाकर क्या करेंगे, बेटे की और हमारी जिंदगी तो तबाह हो ही गई। केस नहीं किया, ताकि उसे जिंदगीभर अपने किए का पछतावा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed