{"_id":"5b686ee74f1c1b827d8b6f63","slug":"jaikishan-rodee-included-khaira-group","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः जयकिशन रोड़ी ने फिर बदला पाला, खैरा गुट के हुए आठ विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः जयकिशन रोड़ी ने फिर बदला पाला, खैरा गुट के हुए आठ विधायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Sukhpal Singh Khaira
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद के बीच सोमवार को नया मोड़ आया। गढ़शंकर से विधायक जयकिशन रोड़ी ने फिर पाला बदला और सुखपाल खैरा के साथ खड़े हो गए। इस तरह खैरा गुट के विधायकों की संख्या अब आठ हो गई है।
जिस दिन खैरा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बगावत का एलान किया था, रोड़ी उनके साथ थे। बाद में वह दिल्ली पहुंच गए थे। बठिंडा कन्वेंशन में भी वह शामिल नहीं हुए थे। पीपुल्स कन्वेशन सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में खैरा ने कहा कि रोड़ी उन चार विधायकों में थे, जो मध्यस्थता कराने की कोशिश कर रहे थे। इन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। रोड़ी ने कहा कि उनकी कोशिश थी कि पंजाब और दिल्ली में चल रही खींचतान खत्म हो। पर कुछ नहीं हुआ तो दुख हुआ।
अरविंद केजरीवाल की सोच का फैन हूं, आप में ही हूं। पर यह संदेश देना चाहता हूं कि पंजाब के फैसले दुर्गेश पाठक और गैरी वड़िंग नहीं करेंगे। दिल्ली की लीडरशिप सिर्फचुगलियां सुनती हैं, केजरीवाल तक हमारी बात ही नहीं पहुंचने दी। रोड़ी ने कहा कि वह 11 को अपने हलके से वॉलंटियर्स मीट की शुरुआत करेंगे। कंवर संधू ने कहा कि तीन-चार विधायक और साथ आना चाहते हैं, पर उनके मन में शंकाएं हैं। हम पार्टी तोड़ना नहीं चाहते, केजरीवाल और सिसोदिया ही हमारे नेता हैं।

ट्रांसपोर्ट मंत्री का इस्तीफा मांगें
सुखपाल खैरा
- फोटो : फाइल फोटो
वॉलंटियर्स कह रहे हैं कि उन्हें रोकने वालों में भगवंत मान भी थे। हम उम्मीद करते हैं कि यह सच न हो। खैरा ने फिर विधायकों से साथ आने की अपील की। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि बनावटी लीडर यहां बड़े एलान करते थे, पर पांच सौ लोग भी नहीं जुटते थे। शाहकोट में 1900 वोट पड़े। मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया, पर माणुके का प्रस्ताव ही मैंने रखा था। गुस्से में किसी ने अपमानजनक पोस्ट डाल दी, हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि ऐसा न करें।
दिल्ली में ट्रांसपोर्ट मंत्री ने आईएएस से बदसलूकी की, क्या उसका इस्तीफा मांगेंगे। खैरा ने कहा कि 11 के बाद 26 को गुरदासपुर में वॉलंटियर मीट होगी। फिर जिला, ब्लॉक व हलका स्तर पर बैठक करेंगे। खैरा ने बताया कि समर्थकों का डाटा लेने को एप्लिकेशन तैयार की गई है, एक ही रात में दस हजार लोगों ने अपना डाटा दिया। उन्होंने कहा कि पहले आशंकाएं थीं, लेकिन पिछले 15 दिनों में साफ हो गया कि पार्टी पर्दे के पीछे रह कर दुर्गेश पाठक ही चला रहे हैं। मास्टर बलदेव ने कहा कि हरपाल चीमा का विरोध नहीं है पर पार्टी एससी कार्ड न खेले।

ईसड़ू में फंसेगा पेच
आप
- फोटो : SELF
ईसड़ू में होने वाली आम आदमी पार्टी की सियासी कांफ्रेंस में पेच फंसने की आशंका है। पार्टी के सह प्रधान डॉ. बलबीर सिंह पहले ही एलान कर चुके हैं कि पार्टी वहां सियासी कांफ्रेंस करेगी। सोमवार को सुखपाल खैरा ने भी कह दिया कि वह ईसड़ी जाएंगे। उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वह पार्टी से अलग कांफ्रेंस करेंगे या पार्टी नेताओं के साथ मंच सांझा करेंगे।
भगवंत मान नहीं प्रधान
प्रदेश लीडरशिप ने भगवंत मान के प्रधानगी पद से दिए इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है। लेकिन खैरा गुट ने उन्हें प्रधान मानने से इंकार कर दिया। कंवर संधू ने कहा कि कन्वेंशन में ढांचा भंग करने का एलान किया जा चुका है। जल्द ही गांव स्तर से नया ढांचा बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जोकि सूबा प्रधान तक पहुंचेगा। भगवंत मान वॉलंटियर्स की मर्जी से ही प्रधान बन सकेंगे।
दिल्ली में बनाएं दलित सीएम
सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब में सिखों और दलितों का नाखून-मांस का रिश्ता है। दिल्ली में कन्वीनर, सीएम, डिप्टी सीएम में से कोई दलित बनाओ। कैबिनेट में भी कोई दलित नहीं है। पीएसी में भी इक्का-दुक्का ही होगा। खैरा ने कहा कि अगर दलित एलओपी ही बनाना है तो उनके ग्रुप के तीन दलित विधायकों में से किसी को बना दें।