{"_id":"59e595174f1c1b70548b7df4","slug":"it-dept-teams-arrive-sirsa-to-probe-assets-of-dera-sacha-sauda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पाई-पाई’ का हिसाब लेने डेरा पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पाई-पाई’ का हिसाब लेने डेरा पहुंची टीम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा सिरसा, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां
राम रहीम के लिए एक और बुरी खबर, जिससे उसकी मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। दरअसल, प्रॉपर्टी का पाई-पाई का हिसाब लेने के लिए टीम डेरा पहुंच गई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को आयकर विभाग की टीम रोहतक से सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में दबिश देने के लिए पहुंची। असिस्टेंट डायरेक्टर दाताराम के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम डेरे की संपत्ति की जांच करेगी।
विज्ञापन
#Haryana ED & I-T dept teams arrive in Sirsa to probe assets of Dera Sacha Sauda as directed by Punjab and Haryana HC
— ANI (@ANI) October 17, 2017विज्ञापन
Trending Videos
MSG कंपनी का सीईओ गिरफ्तार
राम रहीम
- फोटो : SELF
राम रहीम के लिए बुरी खबर, एसआईटी ने बाबा की एमएसजी कंपनी के सीईओ को गिरफ्तार कर लिया है। सीईओ सीपी अरोड़ा सिरसा के रहने वाले हैं और उन्हें गुरुग्राम से दबोचा गया है। अरोड़ा पर 25 अगस्त को हुए पंचकूला दंगों में शामिल होने और हनीप्रीत को छिपने में मदद करने का आरोप है। उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।
दंगे के बाद 38 दिन तक फरार रहते हुए हनीप्रीत बठिंडा में (गांव जंगी राणा) जिस परिवार के साथ रही, वहां से मां-बेटे को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी रिश्ते में सुखदीप कौर की बुआ और फुफेरा भाई हैं। दोनों पर हनीप्रीत को पनाह देने का आरोप है। सुखदीप कौर को हनीप्रीत के साथ पकड़ा गया था।
राम रहीम को 25 अगस्त को फरार कराने की साजिश में शामिल यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल लालचंद को पंचकूला की एसआईटी ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि आला अधिकारियों को जानकारी दिए बगैर ही डेरा प्रमुख के सुरक्षा काफिले में ड्यूटी देने के लिए शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि वह डेरे से जुड़ा रहा है और दंगे के दिन आरोपी ने पंचकूला की तमाम गतिविधियों की जानकारी डेरे तक पहुंचाई।