{"_id":"1ab0ccb62a838218c332f85185f6bffa","slug":"it-companies-will-battle-for-plots-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी सिटी में प्लॉटों के लिए कंपनियों में होगी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी सिटी में प्लॉटों के लिए कंपनियों में होगी जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 02 Mar 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने आईटी सिटी में इन्फोसिस के बाद अन्य बड़ी कंपनियों को लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बात को ध्यान में रखकर गमाडा ने शनिवार को आईटी सिटी में 62 इंडस्ट्रियल प्लॉटों की स्कीम निकाली है।
इन प्लॉटों में एक का साइज 50 एकड़ रखा गया। जबकि एक प्लॉट 25 एकड़ का रखा गया है। प्लॉटों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 10 अप्रैल तय की गई है। आईटी सिटी पूरी नॉन पाल्यूटिंग इंडस्ट्री ही स्थापित की जाएगी।
गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक गमाडा ने सात अलग-अलग साइजों के लिए प्लॉट निकाले हैं। इसमें पांच एकड़ से लेकर 50 एकड़ तक के प्लॉट शामिल हैं। गमाडा ने साफ किया है कि यह प्लॉट आईटी सर्विसेज, आईटीज एवं बायोटेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट से संबंधित कंपनियों को अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
गमाडा ने प्लॉटों को अलॉट करने संबंधी नियम काफी सख्त रखें हैं। इसका सारा विवरण गमाडा ने अपनी वेबसाइट में डाल दिया है। वहीं से इच्छुक कंपनियों को आवेदन फार्म डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद आठ फार्म का सेट बनाकर गमाडा के एस्टेट ऑफीसर के के पास जमा कराना होगा। फिर गमाडा कंपनियों के आवेदनों की जांच करेगी। इस दौरान जो कंपनियां गमाडा की शर्तों पर खरी उतरेंगी। उन्हें गमाडा द्वारा प्लॉट अलॉट किए जाएंगे।
प्लॉटों का ब्योरा
साइज संख्या कुल कीमत प्रोसेसिंग फीस
0.5 एकड़ 35 2.50 करोड़ 25,000
1 एकड़ 10 5.00 50,000
2 एकड़ 08 9.50 50,000
5 एकड़ 05 21.50 50,000
10 एकड़ 02 37.75 50,000
25 एकड़ 01 79.00 50,000
50 एकड़ 01 137.50 100,000
बस स्टैंड से लेकर एयरपोर्ट तक की सुविधा
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक आईटी सिटी की लोकेशन काफी खास है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से बिल्कुल पास है। यह दूरी पांच से दस मिनट में पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, पुडा, फोर्टिस अस्पताल तक सब कुछ बिल्कुल पास स्थित है। ऐसे में आई सिटी में आने वाली कंपनियों को कोई मुश्किल नहीं होगी।
दुनिया के नक्शे पर चमकेगा शहर, युवाओं को मिलेगा रोजगार
आईटी सिटी के विकसित होने से शहर के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। शहर का नाम दुनिया के नक्शे पर चमकेगा। गमाडा ने आईटी सिटी में सड़कों से लेकर ड्रेनेज तक विकसित करने की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी को सौंपने का फैसला लिया है। यह कंपनी ही पांच साल तक एरिया को भी विकसित करेगी।
26 कंपनियां को जारी हो चुके हैं एलओआई
पिछले वर्ष दिसंबर माह में गामडा ने आईटी सिटी में 80 प्लाटों के लिए स्कीम निकाली थी। इस दौरान 46 कंपनियों ने प्लॉटों के लिए आवदेन किया था। इसमें से इन्फोसिस सहित 26 कंपनियों को गमाडा ने प्लॉट के एलओआई जारी किए थे। जिसमें कई कंपनियों ने अपने यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।