{"_id":"5bdfd9c1bdec22174b2c30f7","slug":"isi-agent-bsf-soldier-was-working-for-isi-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'दुश्मन देश' पाकिस्तान के लिए ऐसे जासूसी करता था BSF का जवान, 5 सच आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दुश्मन देश' पाकिस्तान के लिए ऐसे जासूसी करता था BSF का जवान, 5 सच आए सामने
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ का जवान आईएसआई एजेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दुश्मन देश' पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम बीएसएफ का जवान ऐसे शातिर तरीके से करता था कि किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लग पाई, कई सच सामने आए हैं। हेरोइन तस्करी में जवानों की संलिप्तता पाए जाने के बाद अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का मामला सामने आने से बीएसएफ अधिकारियों में खलबली मच गई है।
बीएसएफ जवान शेख रियाजुद्दीन उर्फ रियाज को पाकिस्तानी इंटेलीजेंसी ऑपरेटिव के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया है, उसके बाद से अधिकारियों ने सभी जवानों पर नजर रखे जाने की रणनीति तैयार की है। बीएसएफ इंटेलीजेंस के अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया है।
इससे पहले फिरोजपुर और फरीदकोट एमईएस में कार्यरत चार आईएसआई के जासूस पकड़े गए थे। ममदोट इलाके में अधिकतर ऐसे तस्कर सक्रिय हैं, जिनके पाक तस्करों से गहरे संबंध हैं। सूत्रों के मुताबिक, किसी तस्कर के जरिए ही रियाज का पाक इंटेलीजेंस ऑपरेटिव के अधिकारी मिर्जा फैसल से संपर्क हुआ होगा।

बीएसएफ की सभी मूवमेंट पाक खुफिया एजेंसी तक पहुंचाता था
बीएसएफ का जवान आईएसआई एजेंट
कुछ माह पहले गुरदासपुर से भी हेरोइन तस्करी में बीएसएफ का जवान पकड़ा गया था, जो महाराष्ट्र का रहने वाला था। कुछ साल पहले ममदोट सेक्टर से हेरोइन तस्करी के आरोप में बीएसएफ का हवलदार शिंगारा सिंह पकड़ा गया था, जो 99 किलो हेरोइन की तस्करी कर चुका था। 2013 में अमृतसर से बीएसएफ जवान गुरप्रीत सिंह और बिक्रमजीत अपने दो तस्कर साथियों के साथ 19 किलो हेरोइन समेत पकड़े गए थे, इन्हें बीएसएफ में नौकरी करते हुए सिर्फ छह माह हुए थे।
2015 में अबोहर स्थित बीएसएफ की पोस्ट एसएस वाला में तैनात हरप्रताप (25) वासी अमृतसर तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। वह 169 किलो हेरोइन और दो पिस्टल बॉर्डर से क्रास कर चुका था। 2016 में बीएसएफ जवान अनिल कुमार श्रीगंगानगर में तैनात था, इसके पाक तस्कर इम्तियाज से संबंध थे। इम्तियाज ने गैंगस्टर गुरजंट की मुलाकात अनिल से करवाई थी।
2016 में हीफाजिल्का में तैनात बीएसएफ जवान प्रेम सिंह हेरोइन तस्करी में पकड़ा गया था। इसे पाक तस्कर इम्तियाज ने तीस-तीस किलो हेरोइन की खेप भेजी थी, जिसे प्रेम ने बॉर्डर पार करवाया था। बीएसएफ इंटेलीजेंस हेरोइन तस्करी रोकने के लिए सरहद पर तैनात जवानों पर पैनी नजर रखती थी।
रियाज ऑपरेटर पद पर तैनात था और बीएसएफ की सभी मूवमेंट की खबर पाक खुफिया एजेंसी तक पहुंचाता रहता था। बीएसएफ के डीआईजी कम प्रवक्ता आरएस कटारिया ने भी स्पष्ट किया कि उन्हें एक खुफिया एजेंसी ने इत्तला की थी, उसी के बाद रियाज को पकड़ा गया है।

पाक इंटेलीजेंस के अधिकारी से संपर्क करते रंगे हाथ पकड़ा
बीएसएफ का जवान आईएसआई एजेंट
बीएसएफ ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले वाले सिपाही शेख रियाजुद्दीन उर्फ रियाज को पकड़ा है। वह कई माह से पाक के लिए जासूसी कर रहा था। उसके पास से दो मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद हुए हैं। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद आरोपी सिपाही को रविवार थाना ममदोट पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बीएसएफ बटालियन-29 के कमांडेंट राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीएसएफ सिपाही शेख रियाजुद्दीन उर्फ रियाज पुत्र स्व. शमसुद्दीन शेख वासी नजदीक रेणुका माता मंदिर, जिला रेनापुर महाराष्ट्र बीएसएफ में आपरेटर के पद पर तैनात है। वह कई संवेदनशील दस्तावेज, फोटो, सेना-बीएसएफ की मूवमेंट, अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर और सड़कों की जानकारी पाक इंटेलीजेंस आपरेटिव के अधिकारी मिर्जा फैसल दे चुका है। वह दो मोबाइल नंबरों और फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया साइट के जरिये यह जानकारी दे रहा था।
ऐसे पकड़ा गया
बीएसएफ के डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि उन्हें एक खुफिया एजेंसी ने रियाज की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित किया था। इसके बाद उस पर बीएसएफ पैनी नजर रख रही थी। दो दिन पहले जैसे ही रियाज ने पाक इंटेलीजेंस आपरेटिव के अधिकारी से संपर्क किया, उसे वहीं दबोच लिया गया।
2012 में बीएसएफ की ज्वाइन: डीआईजी
डीआईजी कटारिया ने बताया कि रियाज ने 2012 में बीएसएफ ज्वाइन की थी। रियाज किन-किन जगहों पर तैनात रहा है, उसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। मौजूदा समय में रियाज ममदोट इलाके में तैनात था। वह अमृतसर में भी कुछ समय रहा है।