{"_id":"60067a9f8ebc3e30d26938fd","slug":"irctc-is-running-tourist-train-for-south-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण भारत दिखा रहा है आईआरसीटीसी, चलाएगा पर्यटन ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण भारत दिखा रहा है आईआरसीटीसी, चलाएगा पर्यटन ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया
Tue, 19 Jan 2021 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, जीरकपुर/मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला, जीरकपुर/मोहाली (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी दक्षिण भारत के दर्शनों के लिए चलाएगा पर्यटन ट्रेन।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपने अभी तक दक्षिण भारत के दर्शन नहीं किए हैं तो अब तैयार हो जाइए। आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) ने भारत दर्शन पर्यटन ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 14 फरवरी को शुरू होने वाली यात्रा 11 दिन की होगी। टिकट आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट पर जाकर बुक की जा सकती है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने बताया कि यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 10,395 रुपये किराया देना होगा। पैकेज में टिकट के अलावा रात में रुकने के लिए नॉन एसी कमरा, सड़क परिवहन, शाकाहारी भोजन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, यात्रा अनुरक्षक और निजी सुरक्षा व्यवस्था के शुल्क को भी शामिल किया गया है। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है।
विज्ञापन
11 दिन का होगा भ्रमण
पर्यटन ट्रेन 14 फरवरी की सुबह चंडीगढ़ से चलेगी और अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर के रास्ते जयपुर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै और मल्लिकाअर्जुन ज्योर्तिलिंग के विशिष्ट तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। यह भ्रमण यात्रा 11 दिन की होगी। 24 फरवरी को यात्री वापस चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का रखा जाएगा ध्यान
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने यह भी बताया कि सफर के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। कोच को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की तरफ से जो भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनका पालन किया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को मास्क पहनना और अरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।