{"_id":"e334d0c62ccb89298d7aff543800c24c","slug":"ips-od-1997-batch-will-promote-as-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"1997 बैच के आईपीएस बनेंगे डीआईजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1997 बैच के आईपीएस बनेंगे डीआईजी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अफसर को डीआईजी बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
मुख्य सचिव एससी चौधरी की अध्यक्षता में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में इस बैच के अफसरों को प्रमोट करने के लिए योग्य पाया गया।
इस बैच के दोनों अफसरों अमिताभ ढिल्लों और संजय कुमार का सर्विस रिकार्ड परखा गया। उन्हें डीआईजी प्रमोट करने की सिफारिश कर दी गई।
अमिताभ ढिल्लों इस समय सीबीआई दिल्ली में एसपी हैं। संजय कुमार फरीदाबाद में संयुक्त पुलिस आयुक्त हैं। इसके अलावा विभागीय पदोन्नति समिति ने 2000 और 2001 बैच के आईपीएस अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड देने की भी सिफारिश की है।
वर्ष 2000 बैच में के. वेंकटरमण और राजेंद्र सिंह शामिल हैं। वेंकटरमण केंद्र में कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेट्री हैं। राजेंद्र सिंह पुलिस मुख्यालय में एसपी हैं।
वर्ष 2001 के दो अफसरों वाई. पूर्ण कुमार और हेमंत कल्सन में से सिर्फ वाई. पूर्ण कुमार को सेलेक्शन ग्रेड देने की सिफारिश की गई है। हेमंत कल्सन का रिकार्ड फिलहाल पूरा नहीं होने के कारण सिफारिश नहीं की गई।