फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international yoga day: Aims to raise 10 thousand volunteers

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 10 हजार वालंटियर्स जुटाने का लक्ष्य

Fri, 29 Apr 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
international yoga day: Aims to raise 10 thousand volunteers
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के साथ अधिक संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी है। भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों को दी गई है। यह जिम्मेदारी मिलते ही स्कूल-कॉलेजों के अभी से पसीने छूटने लगे हैं। स्कूल-कॉलेजों के सामने बड़ी समस्या यह है कि जून में स्कूल कॉलेजों की छुट्टियां होती हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को कार्यक्रम में लाना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


स्कूलों में छुट्टियां मई के आखिरी सप्ताह से जून के आखिर तक चलती हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। बहुत से लोग बच्चों की छुट्टियों के इंतजार में हैं। वह घूमने जाने की प्लानिंग कर चुके हैं। यह प्लानिंग अधिकारियों की परेशानी बढ़ा रही है। स्कूल और कॉलेजों को अपने स्तर पर 8 से 10 हजार वॉलंटियर्स कार्यक्रम में लाने हैं।
विज्ञापन


कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के सामने बड़ी समस्या राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले छात्र संगठन भी हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। ऐसे में ये छात्र संगठन इसे बीजेपी प्रायोजित बताकर इसमें हिस्सा नहीं लेने की बात कह रहे हैं। वह अन्य संगठनों से भी शामिल न होने का आग्रह कर सकते हैं। इन बातों ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की दिक्कत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग दिवस से पहले वालंटियर्स को एक महीने की योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग भी देनी है। जिससे वह कार्यक्रम में आसन सही ढंग से कर सकें। स्कूलों और कॉलेजों को ट्रेनिंग के लिए भी स्टूडेंट्स को तैयार करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed