फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Intentions behind income tax raid against kuldeep bishnoi before assembly elections 2019

विस चुनाव से ठीक पहले कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर छापों के कई मायने, विशेष रिपोर्ट

Wed, 24 Jul 2019 09:45 AM IST
खुशबू गोयल जीतेंद्र जीत/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
जीतेंद्र जीत/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 24 Jul 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Intentions behind income tax raid against kuldeep bishnoi before assembly elections 2019
कुलदीप बिश्नोई - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई के आवास और प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड राजनीतिक दृष्टि से कई मायने रखती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से लगभग तीन माह पहले की गई यह कार्रवाई प्रदेश की राजनीति पर भी असर डालेगी। आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण बदलने में भी इस कार्रवाई का असर दिखाई देगा।

विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों द्वारा कांग्रेस के कद्दावर नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई दबाव की राजनीति के तहत देखी जा रही है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से भाजपा ने एक तीर से दो निशाने साध लिए हैं। कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई पहले हो चुकी है और अब कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ हुई है। भविष्य में किसी और नेता के खिलाफ भी हो सकती है। इससे कांग्रेस के नेताओं पर दबाव बनेगा।
विज्ञापन


दूसरा फायदा यह होगा कि इस तरह की कार्रवाई से नेताओं की संपत्ति का खुलासा होगा, जिससे जनता के बीच एक मैसेज जाएगा, जिसका लाभ चुनाव में लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाभ भी हो सकता है कुलदीप को

कुछ राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इनकम टैक्स विभाग की इस छापेमारी से कुलदीप को फायदा भी हो सकता है। उनका कहना है कि यदि जांच टीमें कुलदीप के आवास और प्रतिष्ठानों से कुछ खास नहीं निकलवा पाई तो कुलदीप को नुकसान होने के बजाय फायदा ही होगा। उनका राजनीतिक कद बढ़ेगा और वे विपक्ष पर हमलावर की स्थिति में होंगे। इसके विपरीत कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ यह कह रहे हैं कि कुलदीप का राजनीतिक करियर ही नहीं बचा है तो इस कार्रवाई के कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे को लोकसभा चुनाव में उतारा और अपने गढ़ आदमपुर से भी बुरी तरह हार गए।

भाजपा में शामिल कराए जाने की चर्चा
हिसार सेक्टर-15 स्थित कुलदीप के आवास पर एकत्रित हुए उनके समर्थकों में चर्चा इस बात को लेकर थी कि यह कार्रवाई केवल और केवल कुलदीप को भाजपा में शामिल कराने को लेकर थी। उनका कहना था कि भाजपा उन शर्तों को हटाने का दबाव बना रही है, जो कुलदीप ने पार्टी में शामिल होने के लिए लगाई हुई हैं। समर्थक इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि यह कार्रवाई भाजपा द्वारा ही सोची-समझी रणनीति के तहत करवाई गई है।

आयकर विभाग की रेड स्पष्ट नहीं है। कह रहे हैं कुलदीप बिश्नोई का सात हलकों में बिजनेस है। इन्हें यह ही नहीं पता कि ये जांच किस चीज की कर रहे हैं। वे हिसार में कुलदीप के सात जगह बिजनेस की बात कह रहे हैं, जबकि हिसार जिले में सात हलके आते हैं, जिनका कुलदीप अकसर जिक्र करते हैं। -  रामजीलाल, पूर्व सांसद, राज्यसभा।

भाजपा सरकार इस तरह की कार्रवाई कर राजनीतिक हथकंडे अपना रही है। विरोधियों पर दबाने के लिए पूरे देश में केवल विपक्षियों पर ही इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन ऐसे हथकंडों से सच्चाई दबाई नहीं जा सकती। - संपत सिंह, पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार।

विधायक कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के पुत्र व आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। कुलदीप के सेक्टर-15 स्थित आवास पर, सिरसा रोड स्थित ऑटोमोबाइल एजेंसी पर और आदमपुर मंडी में स्थित उनके आवास कम प्रतिष्ठान पर तीन टीमों ने सुबह करीब सात बजे एक साथ रेड शुरू की।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में दिल्ली से केंद्रीय आयकर विभाग की टीम और हरियाणा के रोहतक से आयकर विभाग की टीम के सदस्य शामिल थे। जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की तीन टीमें एक साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के आवास और प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं।

उन्होंने मौके पर मौजूद घर के सदस्यों को अंदर ही रोके रखा और बाहर से किसी व्यक्ति को नहीं आने दिया गया। उनके मोबाइल जब्त करने के बाद स्विच ऑफ करके ड्राइवर को दे दिए गए। हालांकि कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीमें कागजात, रिकॉर्ड, नकदी, गहने और बैंक डिटेल आदि की जांच हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed