फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions to make villages kovid free under Mission Fateh 2.0 in punjab

#LadengeCoronaSe : पंजाब में मिशन फतेह 2.0 के तहत गांवों को कोविड मुक्त बनाने के निर्देश

Sun, 23 May 2021 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 02:15 AM IST
सार

  • ग्रामीण अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुहैया करवाने के आदेश
  • चंडीगढ़ में टेली परामर्श क्लीनिक 25 से
     

विज्ञापन
Instructions to make villages kovid free under Mission Fateh 2.0 in punjab
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से हाल ही में शुरू किए गए मिशन फतेह 2.0 को पूरी तरह कामयाब बनाने पर जोर देते हुए मुख्य सचिव विनी महाजन ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य सभी विभागों और जिला अधिकारियों को टेस्टिंग, ट्रेसिंग, इलाज और टीकाकरण मुहिम को प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना मुक्त गांव मुहिम की सफलता के लिए हमें वह सभी कदम उठाने होंगे, जिससे पंजाब के गांव कोरोना मुक्त किए जा सकें।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि चुनिंदा सरकारी ग्रामीण अस्पतालों में तुरंत ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुहैया करवाए जाएं और जिला अधिकारियों से कहा कि जो भी निजी अस्पताल कोविड मरीजों से लूट कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को काली फफूंद (ब्लैक फंगस) के इलाज संबंधी विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए प्रोटोकॉल भी तुरंत सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ साझा करने के आदेश दिए। राज्य में कोविड की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव ने शनिवार को प्रशासनिक सचिवों, स्वास्थ्य अधिकारियों, समूह डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस कमिश्नरों और एसएसपीज के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। 
विज्ञापन


शोषण कर रहे निजी अस्पतालों पर दर्ज करें एफआईआर
निजी अस्पतालों द्वारा कोविड मरीजों का महंगा इलाज करने संबंधी मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस देशव्यापी आपदा के मौके पर किसी को भी मरीजों का शोषण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनैतिक प्रेक्टिस करने वाले अस्पतालों के खिलाफ यदि जरूरत पड़े तो एफआईआर दर्ज की जाए और ऐसे अस्पतालों की मान्यता रद्द की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा स्टेरॉयड लेना ब्लैक फंगस रोग का मुख्य कारण
राज्य में कोविड मरीजों के काली फफूंद (ब्लैक फंगस) से पीड़ित होने की सूचनाओं के मद्देनजर मीटिंग में उपस्थित राज्य सरकार के मेडिकल सलाहकार डॉ. केके तलवार ने बताया कि यह बीमारी नई नहीं है, लेकिन हाल ही में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले ही काली फफूंद को बीमारी घोषित कर दिया है और इसके इलाज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चोटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से एक मुकम्मल प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का मुख्य कारण ज्यादा स्टेरॉयड लेना है, जिससे मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है।


चंडीगढ़ में टेली परामर्श क्लीनिक 25 से
मुख्य सचिव ने 25 मई को चंडीगढ़ में एक टेली परामर्श क्लीनिक खोलने का एलान किया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के पांच डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को कोविड के इलाज संबंधी मुफ्त ऑनलाइन मेडिकल सलाह देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed