{"_id":"5dd637c98ebc3e54db483f9e","slug":"innova-car-crushed-four-friends-one-died-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः चार दोस्तों को इनोवा कार ने कुचला, एक को घसीटते हुए दूर तक ले गई, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः चार दोस्तों को इनोवा कार ने कुचला, एक को घसीटते हुए दूर तक ले गई, मौके पर मौत
Thu, 21 Nov 2019 12:38 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनंदपुर साहिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनंदपुर साहिब
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री आनंदपुर साहिब में तेज रफ्तार इनोवा ने चार दोस्तों को कुचल दिया। कार एक युवक को को घसीटती हुई दूर तक ले गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी मुताबिक अमृतपाल सिंह सोनू (33) पुत्र अवतार सिंह रात के समय नई आबादी से अपनी रेडीमेड की दुकान बंद करके पैदल अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसे तीन दोस्त मिले।
चारों बातें करते हुए पैदल आ रहे थे। रात 9 बजे के करीब जब वह तख्त श्री केसगढ़ साहिब के नजदीक पीछे से बिना नंबर की सफेद रंग की इनोवा गाड़ी तेज रफ्तार आई और चारों पर चढ़ गई। दो बहनों का अकेला भाई सोनू गाड़ी के नीचे आ गया। गाड़ी के नीचे सोनू फंस गया और गाड़ी उसे बहुत दूर तक अपने साथ घसीटती हुई ले गई।
आसपास के दुकानदारों ने गाड़ी के पीछे भागने की कोशिश भी की। मृतक सोनू के साथ घटना का शिकार हुए तीनों दोस्त घायल हो गए। सभी भाई जैता जी सिविल अस्पताल में दाख़िल कराया गया। डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया घटना की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई है। उन्होंने बताया पहले भी इन की आपसी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
घटना से लगता है कि जान बूझ कर गाड़ी चढ़ाई गई। उन्होंने बताया कि कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।