{"_id":"5bfd995ebdec22417914868d","slug":"inld-says-ajay-and-dushyant-s-supporters-resign-is-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः अजय चौटाला और दुष्यंत के समर्थकों के इस्तीफे पर उठे सवाल, इनेलो ने बताया फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः अजय चौटाला और दुष्यंत के समर्थकों के इस्तीफे पर उठे सवाल, इनेलो ने बताया फर्जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला समर्थकों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफों पर इनेलो ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इनेलो के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अजय समर्थकों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफों को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि हर जिले से कई-कई हजार लोगों के फर्जी इस्तीफों की गलत सूचनाएं दी जा रही हैं, जबकि असलियत यह है कि राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में 300 से ज्यादा पदाधिकारी ही नहीं हैं।
विज्ञापन
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के निर्देश पर कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह ने दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला के पार्टी से निष्कासन का पत्र जारी किया था। नछत्तर सिंह ने मंगलवार को आंकड़ों के साथ कहा कि फर्जी इस्तीफों और झूठ का सहारा लेकर कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं की जा सकती। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ओमप्रकाश चौटाला समेत 19 पदाधिकारी हैं, जिनमें से सिर्फ तीन पदाधिकारियों अनंत राम, बृज शर्मा और फूलवती ने इस्तीफे दिए हैं। 16 पदाधिकारी अपने पदों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के अनुसार 21 प्रांतीय पदाधिकारियों में से सिर्फ एक ईश्वर पलाका ने इस्तीफा दिया है। राजनीतिक मामलों की 20 सदस्यीय कमेटी में मोहम्मद इलियास और अजय सिंह चौटाला गए हैं। 18 सदस्य बाकी हैं। 15 प्रांतीय सेल में से महिला विंग की शीला भ्यान और बीसी सेल के तेलू राम ने इस्तीफा दिया है, जबकि 13 संयोजक बाकी हैं। 22 जिला प्रधानों में से 18 बाकी हैं, जबकि कुरुक्षेत्र, जींद, हिसार, झज्जर और मेवात के जिला प्रधान चले गए हैं।
विज्ञापन
नछत्तर सिंह और अशोक अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश कमेटी में 58 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इनमें से सिर्फ तीन वेद सिंह मलिक, सुरजीत सिंह सोंढा और सरिता नारायण ने इस्तीफा दिया है। बाकी 55 सदस्य अपने पदों पर कायम हैं स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के 38 सदस्य हैं। इनमें से सिर्फ तीन धर्मवीर सिहाग, प्रदीप गिल और भूदेव शर्मा ने इस्तीफे दिए हैं, जबकि 35 सदस्य अपने पदों पर काम कर रहे हैं।