फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld ready again for agitation for syl, tension on punjab haryana border

SYL: इधर इनेलो अडिग उधर पुलिस सरकार सख्त, बॉर्डर पर टेंशन के हालात

Fri, 07 Jul 2017 05:43 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
inld ready again for agitation for syl, tension on punjab haryana border
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
एसवाईएल के लिए इनेलो एक बार फिर अडिग हो गई है। उधर सरकार और पुलिस भी सख्त रवैया अपनाये हुए है। बॉर्डर पर टेंशन का माहौल बना हुआ है। एसवाईएल मसले को लेकर इनेलो ने फिर से आंदोलन की धमकी दी हुई है।
विज्ञापन


इस बार दस जुलाई को इनेलो ने पंजाब-हरियाणा बार्डर पर जीटी रोड जाम करना है। इसे लेकर इनेलो जी-तोड़ मेहनत में जुट चुका है, क्योंकि जाम के बहाने इनेलो बार्डर पर शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है ताकि हरियाणा में एसवाईएल के ‘मुद्दे’ और अपनी ‘मौजूदगी’ दोनों को बुलंद रख सके।
विज्ञापन


इस आंदोलन की कमान इनेलो के विधायक व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने संभाली हुई है, जबकि दिग्विजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा समेत इनेलो केअन्य विधायक, सांसद व पूर्व मंत्रियों ने भी इस जीटी रोड जाम प्रदर्शन को कामयाब बनाने में पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो की टोलियां हरियाणा के जिला, ब्लाक व गांवों में जाकर लोगों से आह्वान कर रही हैं कि वे एसवाईएल के पानी के लिए इनेलो की लड़ाई में शिरकत करें और 10 जुलाई को हरियाणा-पंजाब शंभू बार्डर पर पहुंचें। भीड़ जुटाने केलिए इनेलो ने जिला व खंड इकाइयों के पदाधिकारियों की ड्यूटियां भी लगा दी हैं।

आंदोलन से निपटने का तैयार दोनों राज्यों की पुलिस

inld ready again for agitation for syl, tension on punjab haryana border
नहर खुदाई के लिए इनेलो करेगा कूच - फोटो : अमर उजाला
पंजाब एरिया में किसी भी तरह से माहौल खराब हो, पुलिस प्रशासन इसकी अनुमति कतई नहीं देता। इसलिए इनेलो नेताओं से अनुरोध है कि वे जीटी रोड जाम की जिद छोड़ें और बातचीत से इस मसले का हल निकलवाएं वरना पंजाब पुलिस हर तरह की परिस्थितियों से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।
- सुरेश अरोड़ा, डीजीपी, पंजाब पुलिस

इनेलो के आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तैयार है। किसी को हरियाणा में माहौल खराब करने की इजाजत नहीं है। इनेलो ने जाम का आह्वान किया है, उससे निपटने केलिए हरियाणा पुलिस भी अपनी रणनीति तैयार कर रही है। अनुरोध यही है कि वे इनेलो जीटी रोड जाम करने की घटना से बचें।
- बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा पुलिस

एसवाईएल पर राजनीति भी पूरी गरमाई
इनेलो की यह जंग हरियाणा के हक की है, हरियाणा के हिस्से के पानी की है। हरियाणा पंजाब का छोटा भाई है, लिहाजा बड़ा भाई बड़प्पन की बात करे तो अच्छा है। वरना इनेलो हरियाणा को एसवाईएल के पानी का हक दिलवाकर रहेगी। इसके लिए 10 जुलाई को हरियाणा-पंजाब बार्डर शंभू बैरियर पर जाम लगाया जाएगा। न हरियाणा की गाड़ियां पंजाब जाने दी जाएंगी और न पंजाब गाड़ियां हरियाणा में प्रवेश करने दी जाएंगी।
- अभय चौटाला, इनेलो विधायक, नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed