फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD Rally in Jind for Haryana Assembly Elections 2014

25 को हरियाणा में जुटेंगे दिग्गज नेता

Mon, 22 Sep 2014 10:16 AM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Sep 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
INLD Rally in Jind for Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने जींद रैली में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के 100वें जन्मदिन यानी गोल्डेन जुबली पर राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेता जींद रैली में उपस्थित रहेंगे। इनके रैली में पहुंचने की पुष्टि इनेलो ने कर दी है। इनेलो चौ. देवीलाल का जन्मदिन हर वर्ष मनाती है।
विज्ञापन


प्रादेशिक कार्यक्रम के अलावा जिला स्तर पर भी यह जयंती मनाई जाती है, लेकिन इस वर्ष यह जयंती विशेष महत्व रखती है। इनेलो 25 सितंबर को जींद में जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली का फायदा उठाने को तैयार इनेलो

INLD Rally in Jind for Haryana Assembly Elections 2014

चुनावी माहौल में होने वाली रैली को इनेलो जीत के लिए भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, एनडीए के संयोजक रहे शरद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के दलित नेता राम दास अठवाले भाग लेंगे।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी शिरकत करेंगे। इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि एचडी देवगौड़ा ने रैली का निमंत्रण स्वीकार करते हुए जींद आने पर सहमति दे दी है। प्रकाश सिंह बादल से पारिवारिक रिश्ते होने के कारण रैली में उनका पहुंचना स्वाभाविक है।

अन्य नेताओं के पहुंचने की भी पुष्टि हो चुकी है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के भी रैली में शिरकत करने की बात सामने आई थी, लेकिन अभी इनेलो ने कोई संकेत नहीं दिया है।

10 साल से सत्ता से बाहर है इनेलो

INLD Rally in Jind for Haryana Assembly Elections 2014

वर्ष 2005 से इनेलो सत्ता से बाहर है। 2005 में कांग्रेस बड़ा जनसमर्थन के साथ सत्ता में नौ साल बाद लौटी थी। इसके बाद 2009 में इनेलो को शिअद के साथ मिलकर 31 सीटें हासिल हुई थीं, लेकिन 40 सीटें जीतकर कांग्रेस ने फिर से सरकार बना ली थी।

10 साल से बाहर रही इनेलो सत्ता हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए अब जींद रैली में बड़े नेताओं को न्योता दिया गया है।

इनमें देवगौड़ा जैसे कुछ नेता ऐसे हैं, जिनकी चौधरी देवीलाल से नजदीकियां रहीं। अब ऐसे चेहरों को सामने लाकर इनेलो अपनी जीत सुनिश्चित करने के प्रयास में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed