फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD Leader Abhay Chautala targets On Ashok Arora

दो साल से हुड्डा के संपर्क में थे अशोक अरोड़ा, डेढ़ साल से कर रहे थे पार्टी से विश्वासघात: अभय

Sun, 15 Sep 2019 11:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Sep 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
INLD Leader Abhay Chautala targets On Ashok Arora
- फोटो : अमर उजाला

अभय चौटाला ने अशोक अरोड़ा पर इनेलो सुप्रीमो और पार्टी से विश्वासघात का आरोप लगाया। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि अरोड़ा पिछले दो साल से हुड्डा के संपर्क में थे और डेढ साल से लगातार इनेलो को कमजोर करने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि अशोक अरोड़ा ने यह स्वीकार किया है कि पार्टी ने उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया और आज वे जो कुछ भी हैं पार्टी के कारण हैं और ओमप्रकाश चौटाला का एहसान कभी नहीं उतार सकते। लेकिन आज ओमप्रकाश चौटाला जेल की सजा काट रहे हैं ऐसे संकट के समय में अरोड़ा ने थानेसर हलके की जनता के हित के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ी है। 
विज्ञापन


उन्होंने अशोक अरोड़ा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि अरोड़ा जिस भी पार्टी में जाएंगे वहां भी उनका कुछ बंटने वाला नहीं है। इनेलो नेता ने कहा कि पार्टी पर इस प्रकार के संकट अनेक बार आए हैं लेकिन हर बार पार्टी मजबूत होकर उभरी है। इस बार भी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूती से चुनाव लडे़गी। चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशियों का एलान कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक हलके के कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के तीन-चार नाम मांगे गए हैं। एक प्रश्न के जवाब में अभय ने कहा कि खाप पंचायतों ने चौटाला परिवार को इकट्ठा करने का बीड़ा उठाया था वे आज भी इस बात पर कायम है कि खाप पंचायतें जो भी फैसला लेंगी वे इसे स्वीकार करेंगे।

भावुक होते हुए अभय ने कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं और आज भी कहते हैं अजय चौटाला उन्हें जो भी आदेश देंगे वे उसका अक्षरत: पालन करेंगे। यदि बडे़ भाई अजय चौटाला उन्हें राजनीति से पीछे हटने का आदेश देते हैं और दुष्यंत को पार्टी की बागडोर सौंपने की बात कहते हैं तो वे उसके लिए भी तैयार हैं। लेकिन अजय चौटाला कुछ नहीं बोल पा रहे, इसी से अंदाजा लगता है कि उन पर किसका दबाव है।

कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए अभय ने कहा कि 25 सितंबर को कैथल में आयोजित सम्मान रैली एक विशाल चुनावी रैली होगी। भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए अभय ने कहा कि 75 पार दावा करने वाली भाजपा 15 भी पार नहीं कर पाएंगी और प्रदेश में जो सरकार बनेगी उसमें इनेलो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

बैठक को इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बूटा सिंह लुक्खी, इनेलो कर्मचारी नेता डा. बाबू राम गुप्ता, पार्टी के प्रदेश सचिव गगनजोत संधू, शाहबाद से पार्टी प्रत्याशी रहे रामकरण काला, सपना बडशामी, सुरेश नैन, विक्रम तंवर, कलावती सैन, बलजिंद्र सिंह बब्बू सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed