फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Information about blowing up main gate of Burail Jail was received 20 days ago

चंडीगढ़: 20 दिन पहले ही मिल चुकी थी बुड़ैल जेल के मुख्य द्वार को उड़ाने की सूचना, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई फिर भी कोई रख गया बम

Mon, 25 Apr 2022 01:44 AM IST
ajay kumar संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 01:44 AM IST
सार

जेल अधिकारी ने बताया कि टिफिन बम की सूचना के बाद जेल में बंद आतंकियों की बैरक को खंगाला गया। पुलिस ने शौचालय तक की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
Information about blowing up main gate of Burail Jail was received 20 days ago
बुड़ैल जेल के पास मिला टिफिन बम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस को 20 दिन पहले ही बुड़ैल जेल के मुख्य द्वार को बम से उड़ाने की सूचना मिल चुकी थी। सूत्रों ने यह भी जानकारी दे दी थी कि जेल का नक्शा तक बना लिया गया है। डीजीपी प्रवीर रंजन ने पुलिस अधिकारियों से कहा था कि इस इनपुट को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। पुलिस ने सुरक्षा भी बढ़ा दी लेकिन फिर भी जेल की दीवार के पास कोई बम रख गया।

विज्ञापन

 
सूत्रों के अनुसार पुलिस के पास 20 अप्रैल को बुड़ैल जेल के आसपास कोई घटना घटित होने का इनपुट था। पता चला था कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से मॉल, मार्केट और सेक्टर-43 व 17 अंतरराज्यीय बस अड्डे पर ब्लास्ट हो सकता है। यही वजह है कि ऑपरेशन सेल शनिवार को चेकिंग करने एलांते मॉल पहुंची। 

विज्ञापन

Information about blowing up main gate of Burail Jail was received 20 days ago

लगभग एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद सेक्टर-17 बस स्टैंड पर आधा घंटा और सेक्टर-43 बस स्टैंड पर एक घंटा चेकिंग की गई लेकिन वहां भी कुछ नहीं लगा। उसके बाद पुलिस शाम को जेल के पास पहुंची। ऑपरेशन सेल की क्यूआरटी पहले से ही बुड़ैल जेल के बाहर लगी हुई थी। इस दौरान ऑपरेशन सेल के डीएसपी जसबीर सिंह और इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह टीम के साथ शनिवार शाम करीब आठ बजे बुड़ैल जेल के बाहर पहुंचे।

आतंकियों की बैरक को खंगाला, बम की जानकारी नहीं होने दी
जेल अधिकारी ने बताया कि टिफिन बम की सूचना के बाद जेल में बंद आतंकियों की बैरक को खंगाला गया। पुलिस ने शौचालय तक की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। जेल प्रशासन ने कैदियों को अखबारों की कटिंग दी जाती है लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर आतंकियों को बम मिलने की अखबार में प्रकाशित खबर की रविवार को कटिंग नहीं दी गई। 

चंडीगढ़ पुलिस की बम स्क्वॉयड टीम मॉकड्रिल तक सीमित 
पुलिस की बम डिटेक्शन स्क्वॉड टीम पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बम स्क्वॉड टीम बम को डिफ्यूज नहीं कर पाई। बड़ा सवाल है कि कोई टाइमर बम होता तो बम को समय पर कैसे डिफ्यूज किया जाता। टीम विशेष अवसरों पर मॉकड्रिल तक ही सीमित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed