{"_id":"c9ea6b2bb599efc8d51eb2a8e307b0dd","slug":"inelo-says-kuldeep-bishnoi-embarrases-due-to-defeatness","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप बिश्नोई हार से बौखला गए हैं : इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप बिश्नोई हार से बौखला गए हैं : इनेलो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Apr 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो के राज्यसभा सदस्य रणबीर सिंह प्रजापति ने हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई पर हमला करते हुए कहा कि वे संभावित हार से बौखला गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा की जनता ने बिशेनई की हजकां नाम की दुकान का शटर बंद कर दिया है और 16 मई को इस दुकान पर पक्का ताला लग जाएगा।
उन्होंने कहा कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इशारे पर बिश्नोई ने हजकां नाम से कांग्रेस की बी टीम बनाई थी। उसकी पोल खुल चुकी है। इस बार चुनाव में हजकां का खाता नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
प्रजापति ने कहा कि जैसे दीपक बुझने से पहले फड़फड़ाता है, उसी तरह बिश्नोई भी हार देखते हुए बे सिर पैर की बयानबाजी कर रहे हैं। वे इनेलो के मजबूत प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के मुकाबले हार रहे हैं। सिरसा में हजकां प्रत्याशी कांग्रेस से उधार लिया था। उनकी बुरी हार निश्चित है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि हजकां की दोनों सीटों समेत अन्य सीटों पर इनेलो उम्मीदवार चुनाव जीतने जा रहे हैं। लोगों ने कुलदीप बिश्नोई को लोकसभा चुनाव में सन्यास दिला दिया है। वे अपने अस्तित्व के लिए कांग्रेस या उस जैसी किसी अन्य पार्टी में विलय करने के लिए प्रयास कर रहे हैं ताकि हजकां नामक दुकान बंद होने के बाद वे ठिकाना तलाश कर सकें।
उन्होंने कहा कि बिश्नोई को दिन-रात अब इनेलो और चौटाला परिवार ही नजर आता है। चौटाला परिवार के खिलाफ बिश्नोई सीएम हुड्डा के इशारे पर ही बयानबाजी कर रहे हैं।
पिछले उपचुनाव में हुड्डा ने ही बिश्नोई को कांग्रेस वोटें दिलवाकर मात्र छह हजार मतों से जिताया था। इस बार भी कांग्रेस ने हजकां के साथ फिक्सिंग की थी मगर हिसार की जनता ने इनेलो का साथ दिया।