9 दिसंबर की रैली के लिए दुष्यंत ने 3 दिग्गजों को सौंपी हिसार की कमान, जोरों पर जनसंपर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद में पांडु-पिंडारा गांव में होने वाली 9 दिसंबर की रैली के लिए हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। रैली के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर चुके दुष्यंत ने रविवार को 27 हलकों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए।
इनेलो के बैकवर्ड सेल के प्रदेशाध्यक्ष रहे तेलूराम जोगी को उन्होंने हिसार जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह लितानी और सतीश यादव भी हिसार में ही विशेष तौर पर मोर्चा संभालेंगे।
इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे डा. केसी बांगड़ ने कहा कि रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पुराने और सक्रिय नेताओं को रैली के लिए अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। सुरेंद्र ठाकरान को नारायणगढ़, वजीर मान को यमुनानगर और पूर्व विधायक नफे सिंह को नीलोखेड़ी हलके का प्रभारी नियुक्त किया है।
इसी तरह से देवेंद्र सिंह कादियान को पानीपत ग्रामीण, नरेश जून को गन्नौर, नफे सिंह मान को राई, संजय दलाल को खरखौदा, मोहसिन खान चौधरी को सोनीपत, राधेश्याम शर्मा को गोहाना व जितेंद्र बल्हारा को बरोदा हलके की कमान सौंपी है। रोशनलाल ढांडा को जुलाना, वेद सिंह मलिक को सफीदों, विजय सिंह गोठडा को नरवाना और उमेद सिंह लोहान को लोहारू हलके का प्रभारी बनाया है।
जींद जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली उचाना कलां हलके में दो-दो नेताओं की जिम्मेदारी लगी है। यहां बलजीत सिंह तूर्ण और मनमोहन भुरटाना को प्रभारी लगाया है। उपेंद्र कादियान को महम, राकेश जाखड़ को गढ़ी-सांपला किलोई का इंचार्ज लगाया है। इस हलके के साथ-साथ जाखड़ झज्जर जिले के प्रभारी के तौर पर भी रैली के लिए कामकाज संभालेंगे।
महेंद्र मेहता को रोहतक, जितेंद्र शर्मा को कलानौर, राजकुमार भोला को आदमपुर, पूर्व चेयरमैन दयानंद कुंडू को कलायत, नरेश द्वारका को भिवानी, सज्जन सिंह बलाली को तोशाम, डॉ. विजय सिंह मंदोला को नलवा, बलदेव सिंह अलावलपुर को बेरी, रणवीर सिंह दहिया को झज्जर हलके की जिम्मेदारी सौंपी गई है।