फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway Project to Run Three Trains for Baba Bhalku Rail Museum on New Year 2019

नए साल पर लोगों को तोहफे में 3 नई ट्रेनें देगा रेलवे, एक संग्रहालय से जुड़ा कनेक्शन, जाएं और देखें

Tue, 18 Dec 2018 01:17 PM IST
खुशबू गोयल विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Dec 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Project to Run Three Trains for Baba Bhalku Rail Museum on New Year 2019
Indian Railway
विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला ट्रैक से होकर हिल्सक्वीन शिमला आने वाले सैलानियों को रेलवे नए साल पर नई सौगात देने जा रहा है। 15 जनवरी से पहले शिमला आने वाली तीन ट्रेनों का संचालन बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक शुरू कर दिया जाएगा। बाबा भलखू रेल संग्रहालय (शिमला ऐक्सटेंशन) तक ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए विंटर फील्ड के नीचे रेलवे पार्किंग के पास ट्रैक के इर्द गिर्द खड़ी होने वाली गाड़ियों को हटा दिया है।
विज्ञापन


गाड़ियां ट्रैक की ओर खड़ी न हो इसके लिए लोहे के एंगल गाड़ दिए गए हैं। ट्रैक पर अतिक्रमण न हो इसके लिए फेंसिंग करने की भी तैयारी है। रेल म्यूजियम और रेलवे कार पार्किंग के बीच का गेट भी बदल दिया है। रेल ट्रैक से गेट की दूरी पहले जहां ढाई मीटर थी वहीं अब इसे बढ़ा कर साढ़े तीन मीटर कर दिया है, ताकि आसानी से गाड़ियां यहां से होकर गुजर सकें।
विज्ञापन


ट्रेन खड़ी करने के लिए रेल म्यूजियम के प्लेट फार्म और साइडिंग की जांच भी की गई है। शिमला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से रेल म्यूजियम के प्लेटफार्म नंबर एक तक गाड़ियों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय के निर्देशों पर होगा संचालन : बजाज

Indian Railway Project to Run Three Trains for Baba Bhalku Rail Museum on New Year 2019
indian railway
शिमला ऐक्सटेंशन तक गाड़ियों का संचालन शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद गाड़ियों का संचालन शुरू होगा। फिलहाल तीन गाड़ियां शिमला ऐक्सटेंशन तक चलाई जाएंगी।
- डीके बजाज सहायक मंडल अभियंता, अंबाला मंडल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिए थे निर्देश
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 23 जून को शिमला रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों को शिमला आने वाली ट्रेनें को शिमला ऐक्सटेंशन तक चलाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 4 जुलाई को शिमला रेलवे स्टेशन से बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक ट्रेन चलाने का सफ ल ट्रायल किया गया।

850 मीटर है स्टेशन से म्यूजियम की दूरी
शिमला रेलवे स्टेशन से रेल संग्रहालय की दूरी 850 मीटर है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे (कालका-शिमला सेक्शन) की ओर से इस ट्रैक पर गाड़ी चलाने के लिए ट्रैक फिटनेस सर्टिफि केट मिल चुका है। गाड़ियां रेल संग्रहालय तक चलाने के लिए 850 मीटर ट्रैक पर गटका डाल कर बैलेंसिंग का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed