{"_id":"5cf7740bbdec22071212e6d2","slug":"indian-railway-clash-with-gamada-for-water-supply-kajauli-water-works","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपेक्टः गवर्नर बदनौर की फटाकर के बाद रेलवे का दावा- 10 दिन में पूरा कर लेंगें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपेक्टः गवर्नर बदनौर की फटाकर के बाद रेलवे का दावा- 10 दिन में पूरा कर लेंगें काम
Wed, 05 Jun 2019 01:21 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
water supply
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कजौली वाटर वर्क्स से 36 एमजीडी अतिरिक्त पानी आने में हो रही देरी पर गमाडा, रेलवे और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। पंजाब के गवर्नर व यूटी प्रशासक ने जब रेलवे के अधिकारियों को फटकार लगाई तो इंजीनियर बोले 10 दिनों में पाइप लाइन को तैयार कर देंगे। गवर्नर ने कहा कि जो काम आसानी से किया जा सकता था, उसे आखिर इतना मुश्किल क्यों बनाया गया। शहर में विकराल होती पानी की समस्या पर प्रशासक ने सोमवार को नगर निगम कमिश्नर केके यादव व इंजीनियरों के साथ बैठक की थी।
इसमें निगम कमिश्नर ने कहा कि कजौली वाटर वर्क्स से अतिरिक्त पानी मिलता तो यह समस्या नहीं होती, लेकिन टेस्टिंग के समय पाइप लाइन टूट गई। रेलवे के क्षेत्र में पाइप लाइन टूटने से गमाडा और रेलवे एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। कमिश्नर ने गवर्नर से अनुरोध किया कि दोनों विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मामले को निपटाएं। प्रशासक ने अगले ही दिन तीनों विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कहा कि रेलवे जल्द पाइप लाइन को सही कराए।
अंबाला के एडीआरएम करण सिंह ने कहा कि रेलवे, गमाडा और एमसीसी इंजीनियरों के साथ साइट का दौरा किया है। दस दिन में पाइप लाइन जोड़कर पानी आ जाएगा। इस मौके पर एडवाइजर मनोज परिदा, प्रमुख सचिव गृह यूटी अरुण कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव आवास व शहरी विकास पंजाब वेणु प्रसाद, पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव जेएम बालामुरुगन, गमाडा केअधिकारी अजॉय शर्मा, चीफ इंजीनियर एमसी मनोज बंसल, चीफ इंजीनियर गमाडा सुनील कंसल, अंबाला के वरिष्ठ मंडल अभियंता बजरंग गोयल मौजूद रहे।

गवर्नर ने बनाई टीम, देनी होगी प्रतिदिन की रिपोर्ट
गवर्नर ने जल्द से जल्द अतिरिक्त पानी लाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक अंबाला की अध्यक्षता में एक टीम गठित की है। टीम में अतिरिक्त डीआरएम, वरिष्ठ मंडल अभियंता अंबाला, चीफ इंजीनियर गमाडा और मुख्य अभियंता एमसी सदस्य के रूप में प्रतिदिन कार्य में प्रगति देखेंगे। वहीं डीआरएम (अंबाला) प्रशासक को प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट देंगे।
प्रत्येक फेज में पानी की हिस्सेदारी
शहर एमजीडी
चंडीगढ़ 14.5
मोहाली 02.5
चंडीमंदिर 01.5
पंचकूला 01.5
पाइप लाइन बिछाने में खर्च हुए 200 करोड़ रुपये
कजौली से चंडीगढ़ की दूरी 26 किलोमीटर है, जबकि जंडपुर से सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स की दूरी छह किलोमीटर है। कजौली से जंडपुर तक गमाडा ने पाइप लाइन बिछाई है, जबकि जंडपुर से लेकर सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स तक चंडीगढ़ नगर निगम ने पाइप लाइन डाली है। पंप हाउस, पाइप लाइन, जंडपुर में जमीन खरीदने और पाइपलाइन बिछाने पर लगभग 200 करोड़ खर्च हुए हैं।