{"_id":"5a1e6f3d4f1c1bce408b9e1f","slug":"indian-railway-cancelled-trains-till-february-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन ट्रेनों में सफर करने पर उठानी पड़ सकती है परेशानी, संभल कर रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन ट्रेनों में सफर करने पर उठानी पड़ सकती है परेशानी, संभल कर रहें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन पैसेंजर
अगर आप इन ट्रेनों में सफर करते हैं तो भूल जाइए, क्योंकि अब परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए संभल कर रहें और वजह जान लें। दरअसल, एक दिसंबर से 13 फरवरी तक ढ़ाई माह के लिए तुफान एक्सप्रेस, छिंदवाड़ा इंटरसिटी और जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी को रद्द कर दिया गया है।
साथ ही नई दिल्ली से रोहतक के बीच चलने वाली ईएमयू को 7 जनवरी तक बंद किया गया है। रेलवे के मुताबिक हर साल सर्दी के मौसम में गाड़ियों के आवागमन पर असर पड़ता है। साथ ही गाड़ियों के संचालन में तकनीकी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इसके चलते हर साल गई गाड़ियों को रेलवे की तरफ से रद्द कर दिया जाता है।
स्टेशन मास्टर भगवान सहाय मीणा ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय की तरफ से 1 दिसंबर से तीन गाड़ियों को रद्द करने की सूचना भेजी गई है, जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन के नोटिस बोर्ड पर दर्शा दी गई है। ताकि यात्रियों को पहले ही इसकी सूचना मिल जाए और उन्हें दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Trending Videos
पंजाब जाने वाली गाड़ियां रही लेट
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
ठंड के साथ अभी कोहरे ने चाहे दस्तक नहीं दी है, लेकिन अभी से गाड़ियां देरी से आने लगी हैं। मंगलवार को खासकर पंजाब की तरफ जाने वाली गाड़ियां देरी से रोहतक स्टेशन पर पहुंची। इस कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जनता फिरोजपुर एक्सप्रेस 1 घंटा, नई दिल्ली से श्रीगंगानगर वाया जाखल इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट व नांदेड़ से श्रीगंगानगर जाने वाली नांदेड़ सुपरफास्ट 3 घंटे 17 मिनट देरी से रोहतक स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली-रोहतक पैसेंजर एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से स्टेशन से रवाना हुई।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में पुरानी दिल्ली लाइन पर गई गाड़ियों की पावर चेंज की गई। इस कारण दिल्ली से पंजाब जाने वाली गाड़ियां प्रभावित रही।