फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Oil develops winter grade diesel

इंडियन ऑयल ने तैयार किया विंटर ग्रेड डीजल, लेह-लद्दाख की ठंड में भी नहीं जमेगा

Sat, 16 Nov 2019 01:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Nov 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Indian Oil develops winter grade diesel
Petrol-Diesel - फोटो : फाइल फोटो

अत्याधिक ठंड में पेट्रोल के मुकाबले डीजल जल्दी जम जाता और बर्फबारी वाले इलाकों में रहने वालों को दिक्कत पेश आती है, लेकिन अब इससे निजात मिलेगी। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड पानीपत की ओर से स्पेशल विंटर ग्रेड डीजल को बनाया गया है। दावा है कि स्पेशल विंटर ग्रेड डीजल माइनस 33 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी यह तरल अवस्था में ही रहेगा।

विज्ञापन


इस स्पेशल विंटर ग्रेड डीजल की पहली खेप लेह-लद्दाख के लिए पानीपत रिफाइनरी से रवाना कर दी गई है। एक ट्वीट के जरिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी तक इस स्पेशल विंटर ग्रेड डीजल की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मानइस 30 डिग्री सेल्सियस होते ही डीजल जम जाता था
मानइस 30 डिग्री सेल्सियस होते ही डीजल जम जाता था और इस्तेमाल के लायक नहीं रहता है। बेहद ठंड एवं बर्फबारी वाले क्षेत्र में वाहन चलाने वालों के लिए यह आम बात है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फीसदी मिलाया गया है बायो डीजल
स्पेशल विंटर ग्रेड डीजल में थोडी मात्रा में बायोडीजल मिलाया गया है। जिसकी मात्रा पांच फीसदी बताई जा रही है। इसकी वजह से जहां डीजल वाहन के लिए बेहतर रहेगी वहीं इसके जम जाने की दिक्कत को भी दूर करेगा। दावा किया जा रहा है कि इस डीजल से माइनस 33 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी वाहनों को आसानी से चलाया जा सकेगा।


कारगिल और जालंधर डिपो भी जाएगी सप्लाई
स्पेशल विंटर ग्रेड डीजल बीआईएस के मुताबिक बना है। इसे विशेष तौर पर पानीपत रिफाईनरी की ओर से पहली बार बनाया गया है और इसके साथ ही सर्टिफाई भी किया गया है। पहली खेप को पानीपत मार्केटिंग काम्प्लेक्स से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, इसके साथ ही इस स्पेशल विंटर ग्रेड डीजल की आपूर्ति जालंधर से भी की जाएगी। जहां से लेह और कारगिल डिपो को आपूर्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed