फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian girl geeta connection with rohtak via rajasthan

रोहतक के दंपति का दावा, गीता राजस्थान की रहने वाली

Fri, 07 Aug 2015 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 07 Aug 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
indian girl geeta connection with rohtak via rajasthan

फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की रील लाइफ में पाकिस्तानी मूक-बधिर ‘मुन्नी’ को तो अपनों का प्यार मिल गया। लेकिन रीयल लाइफ में हिंदुस्तान की गीता डेढ़ दशक से पाकिस्तान में अपनों का इंतजार कर रही है। फिल्म रिलीज हुई तो गीता के बारे में पता चला, लोगों में भावनाएं भी उमड़ पड़ीं।

विज्ञापन


अब मीडिया में मामला आने के बाद गीता की वतन वापसी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। रोहतक की ‘संपा आर्या’ भी तीन साल से गीता के परिवार को ‘राजस्थान’ में ढूंढ रही हैं। अब उन्होंने गीता को खुद गोद लेने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन


2012 में कराची में हुई थी मुलाकात

दरअसल, श्रीनगर निवासी संपा आर्या की वर्ष 2012 में गीता से कराची के एक अनाथ आश्रम में मुलाकात हुई थी। तब वह पाकिस्तान के लोगों का धन्यवाद देने के लिए गई हुई थी। इन लोगों ने सऊदी अरब में फंसे उनके पति को वतन वापस लाने में काफी मदद की थी। जब वह गीता से मिली तो उसकी उम्र करीब 22 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता नौ साल की उम्र में ही अनजाने में पाकिस्तान का बार्डर लांघकर वहां पहुंच गई थी। संपा ने बताया कि मूक-बधिर होने के कारण गीता अपने बारे में कुछ बता नहीं पाई। जिस तरह से फिल्म में मुन्नी ने इशारों में अपने मुल्क और रिहायशी इलाके के बारे में समझाया था, उसी तरह गीता ने भी भारत के नक्शे में राजस्थान को पहचाना था।

उसने अपने तीन भाइयों के नाम भी बताए थे। इशारों में ये भी बताया था की उसकी मां नाक में बड़ी नथ पहनती थी और दोनों हाथ बड़ी-बड़ी चूड़ियों से भरे रहते थे। वह बचपन में हमेशा घाघरा पहनती थी।

बखूबी समझती है हिंदी, बस वतन लौटने की जिद

indian girl geeta connection with rohtak via rajasthan

संपा के अनुसार गीता हिंदी को अच्छी तरह समझती है। वह बहुत अच्छी हिंदी लिखती भी है और संस्कृत भी समझती है। वह सिर्फ और सिर्फ अपने वतन वापस लौटना चाहती है।

छह माह पहले ठुकराया शादी का प्रस्ताव
गीता के समक्ष छह माह पहले शादी का प्रस्ताव भी रखा गया था। जिसे उसने साफ-साफ ठुकरा दिया। उसने इशारों में बताया कि वह पाकिस्तान में शादी नहीं करना चाहती। वह अपने वतन जाना चाहती है और वहीं शादी करेगी। अगर वह पाकिस्तान में रहती है तो कुंवारी ही जीवन बसर करेगी।

‘गीता’ को स्वदेश लाने के रास्ते
1. भारत सरकार चाहे तो अपनी प्राथमिकता से उसे पाकिस्तान से वापस ला सकती है और यहां अनाथ आश्रम को उसकी जिम्मेदारी दे सकती है।
2. भारत सरकार किसी ट्रस्ट के माध्यम से भी उसे गोद दिलाकर वापस स्वदेश ला सकती है।
3. अगर उसके किसी भी रिश्तेदार को ढूंढा जाए और वह प्रूफ करें तो वापस वतन आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed