फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian and South Africa Teams Arrived at Chandigarh for T20 Match at PCA Stadium Mohali

टी20 मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहुंचीं चंडीगढ़, नेट पर गेंदबाजों ने बहाया पसीना

Tue, 17 Sep 2019 01:09 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 17 Sep 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Indian and South Africa Teams Arrived at Chandigarh for T20 Match at PCA Stadium Mohali
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला 18 सितंबर को खेला जाना है। इसको लेकर दोनों टीमें सोमवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंच गईं। सुबह 10 बजे के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम धर्मशाला से फ्लाइट के जरिए पहुंची। वहीं, भारत की टीम दोपहर 2.20 बजे एयरपोर्ट पहुंची। दोनों टीमें एयरपोर्ट से सीधे आईटी पार्क स्थित होटल ललित पहुंचीं।
विज्ञापन


काला चश्मा पहने कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व में टीम इंडिया के खिलाड़ी एयरपोर्ट से जब निकले तो वहां फ्लाइट की वेट करने रहे लोगों ने उन्हें पहचान लिया और प्लेयर्स के नामों से उन्हें जोर-जोर से पुकारने लगे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उन्हें हाथ हिलाकर आभार व्यक्त किया। दोनों टीमें पुलिस की कड़ी सुरक्षा में होटल ललित पहुंचीं।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद टीम इंडिया होटल पहुंची। होटल पहुंचने के कुछ समय बाद आराम करने के बजाय टीम के चार खिलाड़ी ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम पहुंच गए। खिलाड़ी 4.45 बजे स्टेडियम पहुंचने के बाद सीधे नेट्स पर अभ्यास के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषभ पंत ने स्पिनर और तेज गेंदबाजों पर हाथ अजमाए

नेट्स पर पहुंचकर ऋषभ पंत को स्पिनर और तेज गेंदबाज ने अभ्यास कराया। पंत ने पंजाब के स्पिन गेंदबाज वरुण खन्ना के साथ लंबे-लंबे शॉट्स लगाने का अभ्यास किया। इस दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज कोच विक्रम राठौर भी वहां मौजूद रहे। कुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने भी अभ्यास किया। इस दौरान केएल राहुल से बैठकर राठौर कल के मैच की रणनीति बनाते हुए भी दिखाई दिए। भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के गेंदबाजों ने दो से अधिक घंटे तक नेट्स पर अभ्यास कराया।

एलांते मॉल पहुंचे खिलाड़ी
शाम छह बजे के बाद साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी और टीम स्टाफ के लोग इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल में पहुंच गए। यहां पर इन खिलाड़ियों ने कुछ खरीदारी भी की। वहीं साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ी ललित होटल से पैदल ही निकलकर कुछ ही दूरी पर बने डीटी मॉल पहुंच गए। यह खिलाड़ी अभी कुछ शोरूम में ही गए थे कि मॉल में उपस्थित लोगों ने उन्हें पहचान लिया। लोग उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थेे, लेकिन जब खिलाड़ियों ने भीड़ इकट्ठी होते देखी तो वहां वहां से निकल गए। पुलिस ने इन तीनों खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया।

70 फीसदी टिकटें बिकीं
पीसीए के अधिकारियों के मुताबिक टी 20 मैच की 70 फीसदी टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं स्टूडेंट्स ब्लॉक की सभी टिकटें बिक चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed