फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाघा बॉर्डर पर ऐसा रहा जश्न का माहौल, तिरंगे के साथ खड़े रहे लोग, अभिनंदन ने दी विजयी मुस्कान

Sat, 02 Mar 2019 01:27 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, अटारी बार्डर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, अटारी बार्डर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Indian Airforce Wing Commander Abhinandan, Celebration On Wagah Border
अटारी-वाघा बॉर्डर

देश के वीर सपूत जांबाज अभिनंदन वतन वापस लौट आए हैं। पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं अटारी-वाघा बॉर्डर का नजारा बिल्कुल अलग ही था। लोग पलकें बिछाए अभिनंदन का वंदन कर रहे थे। देर रात तक लोग एक झलक के लिए बेताब थे। पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को दिन भर के लंबे इंतजार के बाद रात 9 बजकर 21 मिनट पर भारत को सौंपा। 

Indian Airforce Wing Commander Abhinandan, Celebration On Wagah Border
अटारी-वाघा बॉर्डर

पूरा दिन अभिनंदन की रिहाई का समय बदलता रहा। रात 9.05 बजे पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर अपना गेट खोला और लाइटें जलाई, जिसके बाद भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिनंदन को डीआईजी बीएसएफ जेएस ओबराय और डीसी शिवदुलार सिंह ने बॉर्डर से रिसीव किया। अभिनंदन ने कोट पैंट पहन रखा था और भारत की धरती पर कदम रखते ही उनके चेहरे पर विजयी मुस्कराहट साफ झलक रही थी।

Indian Airforce Wing Commander Abhinandan, Celebration On Wagah Border
अटारी-वाघा बॉर्डर

अधिकारी उन्हें अमृतसर के राजासांसी एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली निकल गए थे। पाकिस्तान वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपे जाने का वक्त 2 बार बदला था। देरी इसलिए भी हुई, क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। पाक विमानों की घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान अभिनंदन का विमान पाक सीमा में क्रैश हो गया था। भारत ने अभिनंदन की बिना शर्त और सुरक्षित वापसी की मांग की थी। इसके बाद पाक पीएम इमरान खान ने संसद में एलान किया था कि अभिनंदन को भारत को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Airforce Wing Commander Abhinandan, Celebration On Wagah Border
अभिनंदन - फोटो : ANI

देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा अटारी बॉर्डर
विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए अटारी बॉर्डर देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। देशभक्ति के गीत ‘सुनो गौर से दुनिया वालों...’ के बोल बदल गए। बोल बने... सुनो गौर से पाकिस्तान वालों... जितना चाहे जोर लगा लो सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी...। ढोल की थाप पर थिरकने वालों के पैर थक नहीं रहे थे। एक काफिला आगे निकलता तो दूसरा काफिला भारतीय ध्वज को लहराता जोश भरने के लिए वाघा बॉर्डर आ पहुंचता। 

विज्ञापन
Indian Airforce Wing Commander Abhinandan, Celebration On Wagah Border
अटारी-वाघा बॉर्डर

चेहरे पर तिरंगा बनाए नौजवान अभिनंदन की एक झलक पाने के लिए नाच रहे थे। सुबह नौ बजे ही लोग ढोल आदि के साथ अटारी बॉर्डर पहुंच गए थे। ये सिलसिला अभिनंदन के आने तक जारी रहा। चेहरे पर तिरंगा बनवाकर युवाओं की एक टोली गीत गा रही थी ‘मेरा पिया घर आया... पूछने पर कहने लगे कि इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed