फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india vs sri lanka, second one day match mohali timing changed due to smog

INDvsSL: मोहाली वनडे मैच का समय बदला गया, जानें क्यों और नई टाइमिंग

Thu, 07 Dec 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka, second one day match mohali timing changed due to smog
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच का समय बदल दिया गया है। वनडे सीरीज का यह दूसरा मैच मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम (पीसीए) में 13 दिसंबर को खेला जाना है।
विज्ञापन


दिल्ली में हो रहे टेस्ट मैच की तरह यहां श्रीलंका की टीम कोई शिकायत कर फजीहत न करा दे, इस कारण मैच के समय में बदलाव कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पहले यह मैच दोपहर को 1.30 बजे खेला जाना था, लेकिन अब यह सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


इसका कारण यह है कि देर रात तक मैच चलने पर बदलता मौसम और धुंध इस पर असर डाल सकते थे। दिल्ली में प्रदूषण के कारण तबीयत खराब होने की शिकायत करने वाली श्रीलंकाई टीम को धुंध के कारण यहां भी परेशानी हो सकती थी। इन सभी के मद्देनजर समय में परिवर्तन करना ही उचित समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 से 10 हजार रुपये तक के टिकट

india vs sri lanka, second one day match mohali timing changed due to smog
टीम इंडिया - फोटो : File
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने मोहाली में होने वाले मैच के लिए टिकटाें के दाम तय कर दिए हैं। इनकी कीमत 200 से लेकर 10 हजार रुपये तक है। स्टेडियम में टिकट बुधवार से गेट नंबर 4 और 14 पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे।

दोपहर दो से तीन बजे तक लंच ब्रेक होगा। इसके साथ ही यह टिकट आईसीआईसीआई बैंक की मोहाली स्थित फेज 3बी2, सेक्टर 67 स्थित ब्रांच, चंडीगढ़ की सेक्टर 10, 20, 40 स्थित ब्रांच और पंचकूला की सेक्टर-11 स्थित ब्रांच पर उपलब्ध होंगे।

स्टूडेंट्स को टिकट खरीदते समय अपना आई कार्ड दिखाना होगा। भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए धर्मशाला से मोहाली 11 दिसंबर को चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।

ये होंगे टिकटों के दाम

india vs sri lanka, second one day match mohali timing changed due to smog
मोहाली स्टेडियम में मैच
स्टूडेंट्स - 200 रुपये  (गेट नंबर 4/14 से एंट्री)
चेयर ब्लॉक- 350 रुपये (गेट नंबर 5/6 से होगी एंट्री)
वीआईपी नॉर्थ ब्लाक- 1000 रुपये (गेट नंबर 7/10 से होगी एंट्री)
वीआईपी साउथ ब्लाक -1000 रुपये (गेट नंबर 14 से होगी एंट्री)
नार्थ पवेलियन - 2000 रुपये (गेट नंबर 9 से एंट्री)
पवेलियन टैरेस- 3,500 रुपये (गेट नंबर 1-सी से होगी एंट्री)
एलीट लॉन्ज- 4,500 रुपये (गेट नंबर 1-बी से होगी एंट्री)
कॉरपोरेट बॉक्स- 10,000 रुपये (गेट नंबर 1-बी से होगी एंट्री)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed