{"_id":"58e284334f1c1bf0125b41ca","slug":"india-s-tallest-flag-bursts-fifth-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"5वीं बार फटा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानिए कौन है कसूरवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5वीं बार फटा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानिए कौन है कसूरवार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 04 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं बार फटा तिरंगा
अटारी बार्डर पर फहरा गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (360 फीट) पांचवीं बार फटा है। इस तिरंगे को पिछले 6 मार्च को पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने फहराया था। पाकिस्तान के लाहौर शहर से भी दिखने वाले इस राष्ट्रीय ध्वज की एक झलक पाने के लिए देश-दुनिया से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। तिरंगे के फटने के लगातार सामने आ रहे वाकये से अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। इसके रखरखाव के लिए होशियारपुर की भारत कंपनी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है।
नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन पहले ही कह चुके हैं कि तिरंगा फहराने के लिए बजट की जांच हो और जिस कपंनी ने इसे फहराने का ठेका लिया है वो मापदंड पूरे होने का सबूत पेश करे। तिरंगा फहराने को लेकर जहां पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी को अपनी ही पार्टी के नेताओं से खरी-खरी सुननी पड़ रही है। वहीं इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जा पहुंची है। पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी कहते हैं कि तिरंगा फहरना गर्व की बात है। आरोप लगाने वाले जांच करवा लें, कहीं गलत पाया जाता हूं तो कोई भी सजा मंजूर होगी।

Trending Videos
फटा तिरंगा फहराना कानूनन अपराध
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
देश-विदेश के पर्यटकों के लिए अटारी बॉर्डर पर यह तिरंगा जब से फहराया गया है, तब से चर्चाओं में है। इसके पांचवी बार फटने के बाद इस बात को बल मिल रहा है कि सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने में कमियां भला कौन दूर करेगा। एडवोकेट संदीप गोरसी कहते हैं कि तिरंगा हर भारतीय फहरा सकता है, लेकिन इसे फहराने के लिए जो मापदंड तय हैं, उसे पूरा करना लाजिमी है। फटा तिरंगा फहराना कानूनन अपराध है।