{"_id":"5768ae694f1c1b9a60b48738","slug":"inderjit-singh-jeera-reached-at-capitol-complex-with-blood-of-farmers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को किसानों के खून का प्याला देने पहुंचे किसान नेता जीरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को किसानों के खून का प्याला देने पहुंचे किसान नेता जीरा गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Jun 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
किसानों का खून लेकर कैपिटल कॉम्पलैक्स पहुंचे इंद्रजीत सिंह जीरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चंडीगढ़ आए पीएम मोदी को किसान परिवारों के खून का प्याला सौंपने की घोषणा करने वाले किसान नेता इंदरजीत सिंह जीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि बीते दिन ही पंजाब में किसानों की आत्महत्या की घटनाओं से आहत कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को खून का प्याला सौंपने का एलान किया था। सेल के चेयरमैन इंदरजीत सिंह जीरा ने कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और मोदी योग कर रहे हैं।
इसके विरोध में उनकी ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को खून का प्याला सौंपा जाएगा। यह खून किसानों और मजदूरों से इकट्ठा किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपना खून दान किया है। मंगलवार सुबह करीब चार सौ वर्कर कांग्रेस भवन में जमा हुए थे। जीरा ने कहा कि वह योग के खिलाफ नहीं हैं, पर देश के प्रधानमंत्री अरबों रुपये उजाड़कर बच्चों की सेहत खराब कर रहे हैं।