{"_id":"28c05f8f1a343d196af308fc63491cb7","slug":"income-tax-return-submission-on-kiryana-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान पर जमा कराएं आयकर रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान पर जमा कराएं आयकर रिटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Jul 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब करियाना और स्टेशनरी की दुकानों पर भी आयकर रिटर्न जमा करवा सकते हैं। आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ऐसी स्थिति में मौके का लाभ उठाने के लिए ट्राइसिटी के कंप्यूटर एक्सपर्ट परचून और स्टेशनरी की दुकान मालिकों ने इसको आमदनी का माध्यम बना लिया है।
विज्ञापन
रिटर्न जमा करने के लिए आप अपने घर पर ही उनको बुलाकर सारे डाक्यूमेंट दे सकते हैं और दो घंटे के भीतर आपकी आयकर रिटर्न जमा हो जाएगी। ट्राइसिटी के करीब दो सौ से ज्यादा करियाना और स्टेशनरी शॉप पर आयकर रिटर्न की यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित एक स्टेशनरी शॉप मालिक का कहना है कि ऐसा कमाई के मकसद से नहीं किया गया, बल्कि आयकर रिटर्न भरने संबंधी संदेश देने के लिए भी है। प्राइवेट ऑपरेटर रिटर्न फाइल करने के लिए तीन सौ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
कैसे करते हैं रिटर्न जमा
करियाना और स्टेशनरी की दुकानों के साथ ही साइबर कैफे में ई फाइलिंग और मैनुअल फाइलिंग की सुविधा उपलब्ध है। पांच लाख से ऊपर की रिटर्न फाइल करने के लिए सिर्फ ई फाइलिंग ही की जाती है, जबकि पांच लाख से नीचे की रिटर्न फाइल करने वाले आयकरदाता के पास ई फाइलिंग और मैनुअल दोनों विकल्प मौजूद हैं।
यदि ई फाइलिंग करनी है तो आयकरदाता से उसका यूजर आईडी और पासवर्ड पूछ लिया जाता है। आयकरदाता का पहले एकाउंट नहीं है तो एनएसडीएल की साइट पर उसका यूजर आईडी और पासवर्ड बनाया जाता है। ई फाइलिंग करने वालों को 120 दिन के भीतर रिटर्न जमा करने से निकली स्लिप को बंगलूरू कार्यालय भेज दिया जाता है।