{"_id":"6404ac73d4f0ec847ade13720704fe7e","slug":"including-shatabdi-7-train-will-not-run-due-to-jat-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण: आज चंडीगढ़ से शताब्दी समेत 7 ट्रेनें नहीं चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण: आज चंडीगढ़ से शताब्दी समेत 7 ट्रेनें नहीं चलेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर जारी आंदोलन के चलते शुक्रवार को सात ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि शनिवार को भी सात ट्रेनें नहीं जाएंगी। शुक्रवार को सात ट्रेनों का संचालन रोक दिए जाने के कारण यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यात्रियों का आरोप है कि उनको पूछताछ काउंटर पर सही तरीके से जानकारी नहीं दी गई। लोग अपना सामान लगाकर वहीं प्लेटफार्म पर पड़े रहे। वहीं, वेटिंग रूम में भी लोग लेटे रहे। यात्री रिजर्वेशन काउंटर पर पैसे वापस लेने के लिए लाइन लगाकर खडे़ रहे।
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में जाटों ने सोनीपत और पानीपत के बीच रेलवे ट्रैक अवरुद्ध कर दिया है। इसके कारण चंडीगढ़ से जाने वालीं सात ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 20 फरवरी को भी चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहित 7 ट्रेनों को रद्द घोषित किया गया है।
विज्ञापन
कल अजमेर नहीं जाएगी गरीब रथ
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 21 फरवरी को भी गाड़ी संख्या चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द घोषित किया हैं। आंदोलन के चलते रेलवे को इन 3 दिन में करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
दिनेश कुमार,डीआरएम, अंबाला मंडल ने बताया कि हरियाणा में जाटों के आंदोलन को देखते हुए ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
आज रद्द रहीं ट्रेनें
गाड़ी संख्या-----गाड़ी का नाम
1.12012------कालका- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
2.14217------ऊंचाहार एक्सप्रेस
3.12312-------कालका मेल
4.14096-------हिमालयन क्वीन
5.12925--------पश्चिम एक्सप्रेस
6.19308-------चंडीगढ- इंदौर इंटर सिटी
7.22481--------बांद्रा एक्सप्रेस
आज ये ट्रेनें नहीं चलेंगी
गाड़ी संख्या-------कहां से--------कहां तक-----गाड़ी का नाम
1. 12006--------कालका--------नई दिल्ली----कालका -नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
2. 12046--------चंडीगढ़--------नई दिल्ली----चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
3. 22686--------चंडीगढ़--------यशवंतपुर----यशवंतपुर एक्सप्रेस
4.12058---------ऊना-----------नई दिल्ली----जनशताब्दी एक्सप्रेस
5. 12450-------चंडीगढ़--------मडगांव--------चंडीगढ़-मडगांव एक्सप्रेस
6.19718--------चंडीगढ़--------जयपुर--------जयपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस
7.14218-------चंडीगढ़---------इलहाबाद------ऊंचाहार एक्सप्रेस