{"_id":"63ed2c37d832c119b20aece3","slug":"in-charge-of-nine-police-stations-transferred-in-pathankot-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: पठानकोट पुलिस में भारी फेरबदल, नौ थाना के प्रभारी बदले, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot News: पठानकोट पुलिस में भारी फेरबदल, नौ थाना के प्रभारी बदले, पढ़ें पूरी जानकारी
Thu, 16 Feb 2023 12:34 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:34 AM IST
सार
थाना डिवीजन नंबर 2 प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर नवदीप शर्मा को तारागढ़ थाना प्रभारी लगाया गया। नंगलभूर में थाना प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर हरप्रकाश सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा शाहपुरकंडी थाना प्रभारी रहे मोहित को पुलिस लाइन में लगाया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के एसएसपी ने आदेश जारी कर नौ थाना प्रभारियों/सेल प्रभारियों के तबादले किए हैं। बुधवार दोपहर बाद जारी आदेश में थाना डिवीजन नंबर 2, तारागढ़, सदर, शाहपुरकंडी समेत अन्य थानों के प्रभारियों के तबादले किए हैं।
विज्ञापन
पीसीआर इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर गुलशन कुमार को धारकलां का एसएचओ लगाया गया है। धारकलां थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह को इंचार्ज ईओ विंग लगाया गया है। तारागढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनजीत कौर को डिवीजन 2 में थाना प्रभारी लगाया गया। इंचार्ज ईओ विंग रही इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को सदर थाने की एसएचओ लगाया गया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश हस्तीर को इंचार्ज सीए स्टाफ लगाया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रूपिंद्रजीत कौर को पुलिस लाइन से इंचार्ज वुमन सेल सिटी कम वुमन हेल्प डेस्क पर लगाया गया है। थाना डिवीजन नंबर 2 प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर नवदीप शर्मा को तारागढ़ थाना प्रभारी लगाया गया। नंगलभूर में थाना प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर हरप्रकाश सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा शाहपुरकंडी थाना प्रभारी रहे मोहित को पुलिस लाइन में लगाया गया है।
विज्ञापन